बरेली में बड़ी वारदात: होटल में युवती की गला काटकर हत्या, मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार
बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल में एक युवती की हत्या कर दी गई। मंगलवार को कमरे से बदबू आने पर घटना का पता चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस के कमरे में मंगलवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले युवती को एक युवक लेकर आया था। वारदात के बाद वह फरार है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
होटल में जिस युवती हत्या हुई, वह शाही क्षेत्र की रहने वाली शब्बो थी। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद आलम के तौर पर हुई है। वह कोतवाली क्षेत्र के आजम नगर का रहने वाला है। आलम की युवती के साथ मंगनी हो गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल स्टाफ से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि यह युवती 18 अगस्त की रात एक युवक के साथ आई थी। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। युवती का गला कटा हुआ है। हत्या की क्या वजह रही, इस पर पुलिस जांच कर रही है।