फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl left school due eve teasing

शोहदे के डर से छात्रा ने युवक जाना छोड़ा

Wed, 03 Aug 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
girl left school due eve teasing
बरेली। स्कूल आते-जाते शोहदे के छेड़छाड़ करने से खौफजदा छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। अब शोहदे ने उसके घर के आसपास मंडराना शुरू कर दिया है। सोमवार को छात्रा घर के बाहर कूड़ा डालने निकली तो उसे दबोचकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे पीटा। छात्रा के पिता शिकायत करने शोहदे के घर गए तो उनकी पिटाई कर दी गई। उन्होंने हाफिजगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी ओर से रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन बाद में आरोपी की ओर से भी उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा रिठौरा के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। वह साइकिल से स्कूल आती-जाती है। गांव का ही एक युवक बाइक से उसका पीछा करके छेड़छाड़ करता है। इससे परेशान होकर वह उसने दो सप्ताह पहले स्कूल जाना बंद कर दिया है। इसके बाद से आरोपी उसके घर के आसपास मंडराता रहता है। सोमवार को वह कूड़ा डालने घर के बाहर गई तो उसे पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर छात्रा के पिता अन्य परिजन के साथ शोहदे के घर शिकायत करने गए तो उनकी पिटाई कर दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना हाफिजगंज में तेजपाल समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस ने मारपीट के आरोप में छात्रा के परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed