फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl kidnaped and raped

कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर किया सामूहकि दुष्कर्म

Sun, 17 Jul 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
girl kidnaped and raped
बिथरी चैनपुर। स्कूल जा रही कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा का शुक्रवार सुबह दूसरे समुदाय के चार लड़के अपहरण करके ले गए। पूरे दिन और रात भर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शनिवार सुबह छात्रा को शाहदाना चौराहे के पास छोड़कर आरोपी भाग गए। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजन को घटना बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर बिथरी थाने पहुंचे और तहरीर दी। बिथरी पुलिस ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन दुष्कर्म की नहीं लिखी। पता चलने पर दोपहर में हिंदू संगठन थाने पहुंचे और नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छात्रा को महिला थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिथरी थाना क्षेत्र में हाईवे से सटे एक गांव की कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जा रही थी। छात्रा के पिता का कहना है कि स्कूल के पास ही रास्ते में उसे दूसरे समुदाय के चार लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया और अपहरण कर ले गए। दोपहर को जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। पूरे दिन और रात में घर वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब दस बजे छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची। वह काफी डरी हुई थी। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में उसे उवैस और उसका दोस्त शाहरुख मिले। उन्होंने उसे एक कोल्डड्रिंक दे दी। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा ने घरवालों को बताया कि उवैस और शाहरुख समेत चार लोगों ने अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में उसे एक सुनसान स्थान पर रखा। सुबह टेंपो से शाहदाना चौराहे पर छोड़ दिया। वहां मजार के पास उसने किसी व्यक्ति से कुछ रुपये लिए और फिर घर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद पिता छात्रा को बिथरी थाने ले आया। यहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बिथरी पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया लेकिन सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पता चलने पर दोपहर में हिंदू वाहिनी समेत कई हिंदू संगठन के नेता पहुंच गए। उन्होंने बिथरी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में खेल करने का आरोप लगाया। कहा, पुलिस ने मामले को दबाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई है। वहीं इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी उवैस और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा महिला थाने में हैं। उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष को मुकदमे की कॉपी तक नहीं दी गई
हिंदू जागरण मंच के मंत्री आशीष, गोरक्षा दल के गौरव पटेल समेत कई संगठन के लोग शनिवार दोपहर को बिथरी थाने पहुंच गए और पुलिस ने मुकदमे में खेल करने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा से भी बात की तो उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जब उन्होंने मुकदमे की कॉपी मांगी तो कॉपी नहीं दी गई। कभी कहा गया कि कंप्यूटर सही से काम नहीं कर रहा है कभी लाइट न होने का बहाना बनाया गया। शाम तक पीड़ित पक्ष को एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई थी। इस पर हिंदू संगठनों ने थाने में ही ऐलान कर दिया कि अगर रविवार सुबह तक मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाई गई तो वह थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed