फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang raped a girl for two days in a sugarcane field in Bareilly, made her unconscious after feeding intoxicant

Bareilly : गन्ने के खेत में दो दिन तक युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

Mon, 26 Sep 2022 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 02:48 AM IST
सार

पीड़िता चार दिन तक थाने के चक्कर काटती रही। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस लगातार पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बनाती रही।  एडीजी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Gang raped a girl for two days in a sugarcane field in Bareilly, made her unconscious after feeding intoxicant
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में शोहदों के हौसले बुलंद हैं। घर से कपड़े लेने दर्जी के पास जा रही युवती को गांव के ही एक युवक ने प्रसाद में नशीली चीज मिलाकर खिला दिया। युवती के बेहोश होने पर गन्ने  के खेत में ले गया। गन्ने के खेत में दोस्त के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला जिले के भुता थाना क्षेत्र का है जहां युवकों ने प्रसाद के बहाने नशा खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर दो दिन तक गन्ने के खेत में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित युवती के पिता के मुताबिक 18 सितंबर को सुबह 11 बजे उनकी बेटी कपड़े लेने दर्जी की दुकान पर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही जाबिर ने उसे प्रसाद बताकर कोई नशीली चीज खिला दी। बेहोश होने के बाद वह उसे गन्ने के खेत में ले गया जहां जाबिर और उसके साथी रिंकू लाला ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। दोनों युवती को दो दिन तक खेत में ही बंधक बनाए रहे और दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


दो दिन बाद 21 सितंबर की रात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी पीड़िता को उसकी बुआ के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह    अपने परिवार के साथ एक निजी अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे हैं। उनकी बहन जब लड़की को लेकर अस्पताल पहुंची तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। साथ ही उन्होने बताया कि शाम को उनकी बेटी और दामाद जब अस्पताल से घर लौट रहे थे तो आरोपी जाबिर और रिंकू ने उन्हें गांव की पुलिया के पास तमंचा दिखाकर रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए उनकी बेटी का वीडियो बनाया। जिसमें उससे कहलवाया कि वह अपनी मर्जी से बुआ के घर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



समझौते का दबाव बनाती रही भुता पुलिस

घटना की जानकारी होने पर पिता बेटी को लेकर भुता थाने पहुंचा और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन ही आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने जबरन पीड़िता के पिता के सादे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया। भुता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने एडीजी और एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद अफसरों ने भुता पुलिस को फटकार लगाई तब कहीं जाकर एससी-एसटी एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म, लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव जाकर गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गौरव सिंह, सीओ, फरीदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed