{"_id":"5f5e7c758ebc3e57c2262572","slug":"girl-found-dead-in-the-room-audio-in-phone-is-fsda-worker-responsible-for-my-death-bareilly-news-bly4196347108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत मिली युवती के फोन में मिला अॉडियो, ‘एफएसडीए कर्मी है मेरी मौत का जिम्मेदार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मृत मिली युवती के फोन में मिला अॉडियो, ‘एफएसडीए कर्मी है मेरी मौत का जिम्मेदार’
Mon, 14 Sep 2020 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
राखी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन के साथ कलाइयों पर भी मिले बांधे जाने के निशान, पिता ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके की कृष्णानगर कॉलोनी में रविवार को एक विवाहित युवती का अपने ही कमरे में बेहद संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद एफएसडीए का एक कर्मचारी शक के घेरे में आ गया है। परिवार के मुताबिक एफएसडीए कर्मी ने कुछ समय पहले तंगी के हालात से जूझ रही युवती की नमकीन फैक्टरी में नौकरी लगवाई थी और उसके बाद पति को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस को छानबीन में युवती का एक ऑडियो भी मिला है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एफएसडीए कर्मी को बताया है। मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच भी फंसा हुआ है।
गुलाब बाड़ी रोड पर नवादा शेखान में रहने वाले रमनपाल श्रीवास्तव के मुताबिक उनकी बेटी 32 वर्षीय राखी की शादी दस साल पहले पटेलनगर के दीपक से हुई थी। उसका आठ साल का बेटा आर्यन भी है। रमनपाल का कहना है कि उनकी बेटी ने कुछ समय पहले तंगी के हालात में सुरेश शर्मा नगर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एफएसडीए के संविदा कर्मी रामप्रसाद यादव से मदद मांगी थी, रामप्रसाद ने एक नमकीन फैक्टरी में नौकरी तो लगवा दी लेकिन इसके बाद इस एहसान की कीमत वसूलने की कोशिश करने लगा। रामप्रसाद की वजह से ही राखी की अपने पति से अनबन हो गई तो वह मायके चली आई। कुछ दिन पहले उन्होंने घर में राखी के लिए कमरा बनवाना शुरू किया था। इसी कारण वह कृष्णानगर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी।
रमनपाल के मुताबिक शनिवार को राखी बेटे आर्यन को उनके पास छोड़ गई। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिला। उनका छोटा बेटा नितेश और बेटी निकिता उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। राखी का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी गर्दन और कलाई में बांधने के निशान थे, ऊपर पंखे में दुपट्टा बंधा था। राखी के मोबाइल में एक ऑडियो भी मिला जिसमें उसने रामप्रसाद पर शोषण का आरोप लगाते हुए उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है और उसे सजा मिलने पर ही आत्मा को शांति मिलने की बात कही है। रमनपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रसाद को हिरासत में ले लिया।

कलाइयों पर मिले बांधे जाने के निशानों से हत्या-आत्महत्या के बीच उलझा मामला
वैसे तो राखी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है लेकिन उसकी कलाइयों पर मिले बांधे जाने के निशानों ने रहस्य पैदा कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि उसकी कलाइयों को किसने बांधा और उसकी कलाइयां बंधी हुई थीं तो वह खुद फंदे पर कैसे लटकी। इसके अलावा कमरे में उसका शव फर्श पर पड़ा मिलने से भी मामला संदिग्ध हो गया है। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि राखी अगर फंदे से लटकी हुई थी तो उसका शव उतारकर किसने फर्श पर रखा। पुलिस और परिवार वालों ने दूसरे किरायेदारों से इस बारे में पूछताछ की लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।टहलाती रही पुलिस, नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
रमनपाल ने बताया कि सुबह करीब दस बजे कमरे में बेटी का शव मिलने के बाद वह सूचना देने जगतपुर चौकी पहुंचे जहां से उन्हें थाने भेज दिया गया। थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने फिर जगतपुर चौकी भेज दिया। करीब तीन बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया लेकिन शाम छह बजे तक कागज नहीं भेजे। इस वजह से रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।युवती का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रामप्रसाद यादव के खिलाफ तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी