Bareilly News: सुरक्षा मांगने आया था प्रेमी युगल, एसएसपी दफ्तर के बाहर ही हो गई पिटाई
प्रेमी युगल ने 18 अप्रैल को संभल के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। सोमवार को दोनों एसएसपी दफ्तर में सुरक्षा मांगने आए थे। इससे पहले ही युवती के परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रेमी युगल की पिटाई कर दी गई। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे, लेकिन एसएसपी दफ्तर के बाहर ही युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। बीच सड़क पर लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट होता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 साल का युवक और दिल्ली की रहने वाली युवती एसएसपी के दफ्तर में सुरक्षा मांगने आए थे। सोमवार दोपहर दफ्तर के गेट पर ही युवती के मामा और परिवार की महिलाओं ने दोनों को घेर लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया और महिला थाना ले गई।
18 अप्रैल को किया था प्रेम विवाह
युवक ने बताया कि वह कुछ महीने पहले घूमने गया था। दिल्ली की 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई। उन लोगों ने विरोध किया। वह आए दिन मारपीट कर युवती को प्रताड़ित करते थे। युवती ने प्रेमी के गांव आकर 18 अप्रैल को जिला संभल के चंदौसी के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।
चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई
दोनों सोमवार को एसएसपी दफ्तर में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र देने आए थे। कचहरी चौराहे पर युवती की मां और अन्य लोगों ने बेटी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राहगीर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.