फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl eat poision in Bareilly

BAREILLY : पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो युवती ने खा लिया जहर

Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
सार

फोन पर अभद्रता कर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया है। बाद में पुलिस ने अपनी गर्दन फंसती देखकर धारा भी बढ़ाईं।

विज्ञापन
girl eat poision in Bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडर्न विलेज कॉलोनी निवासी रेस्टोरेंट संचालक मधु गोयल की बहन काजल के साथ कुछ लोगों ने फोन पर अभद्रता की अंजाम भुगतने की धमकी दी। इन लोगों से काजल का उधारी की रकम को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आहत होकर काजल ने जहर खा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि सिंह तोमर, रजनी सिंह, आरिफ, सोनाली और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मधु गोयल के मुताबिक उन्होंने सौ फुटा रोड स्थित रवि सिंह तोमर की दुकान से दो एसी और कुछ अन्य सामान खरीदा था। 50 हजार रुपये नकद दे दिए थे। कुछ रकम बकाया रह गई थी। 12 जुलाई की शाम फीनिक्स मॉल के पास बाकी हिसाब करके उन्होंने 14,500 रुपये रवि को देकर बिल ले लिया। उस समय बेटा रवि और काजल भी उनके साथ थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने मजाक बनाकर धमकाया
मधु का आरोप है कि हिसाब चुकता करके जैसे ही वे लोग मॉल से कुछ आगे पहुंचे, आरोपियों ने कार से पहुंचकर उन्हें घेर लिया। हिसाब में गड़बड़ी बताकर उन्हें और काजल को धमकाया। गालीगलौज की। रात में फिर रजनी सिंह ने काजल के मोबाइल पर कॉल करके अंजाम भुगतने की धमकी दी। इससे वह डिप्रेशन में आ गई। इस मामले में रिपोर्ट लिखाने वह थाना इज्जतनगर पहुंची तो दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय मामला रफा दफा करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने काजल का मजाक बनाया और फोन करके धमकाया। इससे आहत होकर उसने मंगलवार रात जहर खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो मधु गोयल से तहरीर लेकर बुधवार रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मधु ने बताया कि काजल अभी पढ़ाई कर रही है। खाली समय में उनके साथ रेस्टोरेंट पर काम संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाराएं भी बढ़ाईं
अपनी गर्दन फंसती देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को इस मामले में आत्महत्या को उकसाने की धारा भी बढ़ा दी। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed