फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl committed suicide by jumping in front of a train in Bareilly

UP News: नौकरी न मिलने पर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से ऊब गई हूं

Mon, 05 Jan 2026 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबंगज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबंगज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 06:39 PM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र में बिजोरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। उसके पर्स से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि वह जिंदगी से ऊब गई है। किसी पर कार्रवाई न की जाए। 

विज्ञापन
girl committed suicide by jumping in front of a train in Bareilly
गुलनाज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बिजोरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े बजे की है। मृतका की पहचान गुलनाज उर्फ नरगिस पुत्री फहीम निवासी लाला मार्केट नवाबगंज के रूप में हुई। उसके पर्स में सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों ने बताया कि गुलनाज नौकरी न मिलने से परेशान थी। घटनास्थल पीलीभीत रेलवे पुलिस के क्षेत्र में आता है। वहां की रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया है।  

विज्ञापन


नवाबगंज के मोहल्ला लल्ला मार्केट में फहीम अपने परिवार के साथ रहते हैं। फहीम ने बताया कि उनकी बेटी गुलनाज उर्फ नरर्गिस (उम्र 26 वर्ष) बरेली के इंस्टीट्यूट में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार को गुलनाज परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गुलनाज ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुंची।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने परीक्षण करने बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार टीम के साथ पहुंच गए। कुछ समय बाद पहुंची पीलीभीत रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को सलाम कर बोली- अपना ख्याल रखना 
परिजनों ने बताया कि गुलनाज सुबह सात बजे घर से निकलते हुए अपनी मां शहनाज से बोली, मैं जा रही हूं अपना ख्याल रखना। देर हो रही है, बस छूट जाएगी। उन्हें क्या पता था बेटी बस के बजाय ट्रेन से जा रही है और कभी लौट कर नहीं आएगी। बताया कि गुलनाज ने बैंक से निकाले दस हजार रुपये और झुमके अलमारी में रखे थे। यह बात उसने सुसाइड नोट में लिखी है। परिजनों ने बताया कि गुलनाज ने बीएससी करने डीएलएड किया था। सीटीईटी व यूपीटेट भी पास कर चुकी थी। नौकरी न मिलने से परेशान थी।  

गुलनाज के पर्स में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने दस हजार रुपये और कानों के झुमके अलमारी में रख दिए हैं। किसी भी बैंक में अब रुपये नहीं हैं। मैं अपनी जिदंगी से ऊब चुकी हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जाए। सभी लोग खुश रहना। अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं। किसी को परेशान न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed