{"_id":"6a3f6ec1913fb811ac03e894","slug":"girl-body-found-near-railway-track-in-bareilly-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे एक 19 वर्षीय युवती का शव मिला। उसकी पहचान बस्ती निवासी प्रिंसी के तौर पर हुई है। जीआरपी ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी बिलपुर स्टेशन से आगे रेलवे लाइन किनारे शुक्रवार को एक 19 वर्ष की युवती का शव पड़ा मिला। पास मिले दस्तावेजों से युवती की पहचान बस्ती के गांव खरका देवरी निवासी 19 वर्षीय प्रिंसी के तौर पर हुई। ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। जीआरपी ने युवती के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने शव ट्रैक के किनारे पड़ा देखा। घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह व सिपाही कुलभूषण ने शव को निगरानी में लेकर जीआरपी बरेली को सूचना दी। जीआरपी ने युवती के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित एक स्कूल का आईडी कार्ड मिला।
विज्ञापन
जीआरपी ने युवती के परिजनों को किया सूचित
युवती की पहचान प्रिंसी के तौर पर हुई। स्कूल के आईडी कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर जीआरपी पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि खंभा नंबर 1273/09-11 के पास अप लाइन के किनारे युवती का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रेन से गिरने के दौरान युवती इस खंभे से टकरा गई होगी। शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। हादसा है या युवती ट्रेन से कूदी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।