फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl attempt to murder from blackmailing

ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने कांच पीसकर खा लिया

Thu, 22 Oct 2015 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 22 Oct 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के तीन युवकों ने एक छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उससे सालभर दुराचार किया। आरोपियों ने क्लिप नेट पर डाल दी तो छात्रा ने दो दिन पहले पिसा कांच पी कर जान देने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बरेली शहर के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही कस्बे की एक छात्रा ने बुधवार शाम पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। उसके मुताबिक, कस्बा निवासी राजू, विक्की और विकास 12 अगस्त, 2014 को उसे बहला-फुसलाकर खंडहर में ले गए थे। वहां तीनों ने डर-धमकाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया और फिर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। तभी से तीनों उसे ब्लैकमेल कर दुराचार कर रहे थे। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते थे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने छात्रा की क्लीपिंग नेट पर डाल दी। छात्रा को जब यह पता चला तो उसने बदनामी के डर से पिसा कांच पी कर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

 परिवार के लोगों को जब घटना का पता चला तो वे बुधवार को छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विक्की और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी विकास फरार है। एसओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed