फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl arrested for trying to sell stolen jewelry worth 10 million in Bareilly

बरेली में एक करोड़ के चोरी के जेवर बेचने की कोशिश में लगी युवती गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested for trying to sell stolen jewelry worth 10 million in Bareilly
demo photo - फोटो : demo photo

रोहतक के तनिष्क शोरूम से चुराए थे जेवर, कार से भागते समय तिलहर में पकड़ा
विज्ञापन

आलमगिरीगंज ने जेवर लेने से किया मना तो गलवाने की कोशिश भी की

शाहजहांपुर/बरेली। हरियाणा के रोहतक स्थित तनिष्क शोरूम से डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवर लेकर भागी युवती को शाहजहांपुर पुलिस ने तिलहर इलाके में गिरफ्तार कर लिया। युवती ने बरेली में आलमगीरीगंज स्थित एक सराफ को जेवर बेचने की कोशिश की, मगर उस पर शक होने के कारण जेवर लेने से इनकार कर दिया। फिर बरेली में ही गलवाने की कोशिश की गई और उसी दौरान सूचना लीक हो गई। पीछा किया गया, मगर तब तक वह शाहजहांपुर जाने के लिए फतेहगंज पूर्वी पार कर चुकी थी। इसी के बाद शाहजहांपुर पुलिस को खबर दी गई।
शाहजहांपुर में प्रेस वार्ता में एसपी एस आनंद ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को एक महिला के बारे में पता चला कि वह चोरी के जेवर बेचने के लिए कार से कहीं जा रही है। इसके बाद चेकिंग शुरू की गई और तिलहर इलाके में अपराह्न करीब तीन बजे कार को रोक लिया गया। उसमें बैठी युवती ने अपना नाम सोनिया शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा निवासी न्यू विजय नगर थाना शिवाजी कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) बताया। मूल निवास महमदपुर रोड गोहाना सोनीपत बताया। तलाशी में गाड़ी में डायमंड की सात अंगूठियों समेत एक करोड़ से अधिक के जेवर बरामद हो गए।
विज्ञापन

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी सोनिया ने बताया कि वह रोहतक स्थित तनिष्क शोरूम पर काम करती थी। 3 जुलाई को वह शोरूम से करीब डेढ़ करोड़ के जेवर चुराकर किराये की कार से सोमवार को वहां से भागी थी। कार ड्राइवर चला रहा था। चोरी के जेवर शाहजहांपुर में बेचने के फिराक में थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलीशान जिंदगी जीने को चोरी की

युवती सोनिया मथुरा के रहने वाले युवक से प्रेम करती है। युवक नोएडा में रहकर एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। सोनिया और उसके प्रेमी ने आलीशान जिंदगी जीने के लिए शोरूम से चोरी करने का प्लान बनाया था। इसमें शोरूम के दूसरे लड़कों को भी शामिल किया। तीन जुलाई को शोरूम से जेवर चुराए और उसके बाद लापता हो गई। फिर सोनिया और उसका प्रेमी जेवर लेकर इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को पानीपत पहुंचकर शाहजहांपुर के लिए 12 हजार रुपये में किराए पर कार ली। वहां से नोएडा और मुरादाबाद होते हुए मंगलवार को बरेली पहुंची।

यह माल हुआ बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोनिया के कब्जे से डायमंड की सात अंगूठियां, सोने के कड़े, सोने की चेन, नेकलेस, कानों के झाले, टप्स, गला हुआ सोना समेत 56 प्रकार के लगभग एक किलो 66 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जेवरों की करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत बताई गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में सदर कोतवाल किरनपाल सिंह के अलावा तिलहर थाना प्रभारी जसवीर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed