सिपाही ने लूटी आबरू: युवती ने लगाया आरोप, कहा- सरकारी आवास में मुझे पत्नी बनाकर रखा, गर्भपात भी कराया
बदायूं में हाथरस की रहने वाली युवती ने एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। युवती ने बताया कि सिपाही शादीशुदा है। उसने उसे पत्नी बनाकर सरकारी आवास में रखा। दुष्कर्म करता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में सफर के दौरान युवती की सिपाही से हुई मुलाकात प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी करने का झांसा देकर उसे बदायूं पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर बुलाया। यहां कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे युवती को पत्नी बनाकर रखा। बाद में युवती को पता चला कि सिपाही शादीशुदा है। उसने शादी से भी इनकार कर दिया। युवती ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
आरोपी सिपाही हाथरस का रहने वाला है। उसकी मूल तैनाती संभल के एक थाने में है। जबकि वह बदायूं में कोर्ट पैरोकार है। युवती भी हाथरस की रहने वाली है। उसने बताया कि एक साल पहले वह ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिपाही से हुई। दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात कहीं। जबकि सिपाही पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन यह बात उसने युवती से नहीं बताई।
बरेली धमाके में सातवीं मौत: फातिमा ने दिल्ली में दम तोड़ा, आतिशबाज दामाद को पनाह देने में पूरा परिवार तबाह
गर्भपात भी कराया
युवती ने बताया कि सिपाही ने उसे बदायूं स्थित सरकारी आवास पर बुला लिया। शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। कई दिन तक सिपाही ने युवती को पत्नी बनाकर सरकारी आवास पर रखा। इस दौरान युवती तीन बार गर्भवती हुई तो उसका बदायूं के निजी अस्पताल में गर्भपात कराया।
अब सिपाही ने युवती से शादी करने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती का आरोप है कि सिपाही धमकी दे रहा है। सोमवार को युवती बदायूं पहुंची और एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है।