{"_id":"5f5e7c778ebc3e57b7505fb6","slug":"ggic-spokesperson-archana-to-receive-national-award-for-service-to-nss-bareilly-news-bly419624113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस की सेवा के लिए जीजीआईसी की प्रवक्ता अर्चना को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस की सेवा के लिए जीजीआईसी की प्रवक्ता अर्चना को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
अर्चना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण सहित कई अभियान में दिया विशेष योगदान
विज्ञापन
बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की प्रवक्ता व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2018-19 राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के लिए अच्छा योगदान देेने के साथ इससे जुड़ी स्वयंसेवी छात्राओं के मिलकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण सहित कई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता कर उसे सफल बनाने के लिए अर्चना राजपूत को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
उनकेपति नईम अहमद वर्तमान में मंडलीय क्रीड़ा सचिव व क्रीड़ा प्रभारी के तौर पर राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। वह वर्ष 2003 से 2013 तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में कार्यक्रम अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें भी मतदाता जागरूकता के लिए सम्मान मिल चुका है। अर्चना राजपूत ने बताया कि एनएसएस के लिए अच्छा काम करने वाले देशभर से दस कार्यक्रम अधिकारी और दस इकाइयों को 24 सितंबर को राष्ट्रपति इस पुरस्कार से सम्मानित करते हैं।