{"_id":"644204ec720be8a7570ee5a4","slug":"gay-youths-consumed-poison-after-reading-news-central-government-protested-in-court-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: समलैंगिक विवाह के विरोध की खबर पढ़ कर दो युवकों ने खाया जहर, केंद्र सरकार ने कोर्ट में किया था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: समलैंगिक विवाह के विरोध की खबर पढ़ कर दो युवकों ने खाया जहर, केंद्र सरकार ने कोर्ट में किया था विरोध
Fri, 21 Apr 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:23 AM IST
सार
बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां समलैंगिक युवकों जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों ने अखबारों में इससे संबंधित खबर पढ़ने के बाद दोनों युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाले समलैंगिक युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों में से एक की उम्र 20 तो दूसरे की 30 साल है।
दोनों युवकों में ढाई साल से समलैंगिक संबंध हैं और एक साथ रहना चाहते हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुनवाई थी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया।
इसमें सरकार की ओर से कहा गया था कि इस मसले पर सभी राज्यों की सहमति होना जरूरी है। गुरुवार को अखबारों में इससे संबंधित खबर पढ़ने के बाद दोनों युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
दोनों युवकों का इलाज कर रहे शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि युवकों की हालत गंभीर है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। दोनों युवकों के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Trending Videos
देश में एक बार फिर समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने मुद्दा उठा है। सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई कर रही है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में समलैंगिक विवाह को शहरी संभ्रांतवादी विचार बताते हुए इन याचिकाओं का विरोध किया है।