फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage started coming out of homes in Suncity, Kurmanchalnagar, North Extension, Akanksha Vihar

सनसिटी, कुर्मांचलनगर, नार्थ एक्सटेंशन, आकांक्षा विहार में घरों से उठने लगा कूड़ा

Sat, 22 Aug 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Garbage started coming out of homes in Suncity, Kurmanchalnagar, North Extension, Akanksha Vihar
कूड़ा उठाते निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही गलियों की सफाई में भी जुटे निगम कर्मचारी

विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार से सनसिटी विस्तार, इंद्रप्रस्थ, नार्थ एक्सटेंशन सिटी, कुर्मांचल नगर, आकांक्षा विहार, मुंशीनगर आदि कालोनियों में घरों से कूड़ा उठना शुरू हो गया है। गलियों में भी साफ सफाई का काम किया गया। हालांकि अभी कॉलोनियों की कुछ तंग गलियों से कूड़ा नहीं उठा है। निगम कर्मियों ने इन गलियों के घरों से भी जल्द कूड़ा उठाने की बात कही है।
कॉलोनियों में घरों से कूड़ा न उठने पर कई दिनों से नगर निगम प्रशासन और कॉलोनी वालों के बीच तनातनी चल रही थी। गुरुवार को कॉलोनी वालों की समस्याएं सुनने के लिए मेयर डॉ. उमेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को हर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मियों ने सभी कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेकल्ट किया। मुख्य गलियों में जमा कूड़ा भी उठाया। कुछ तंग गलियों में कूड़ा रह गया है। इसे भी जल्द उठाने की बात निगम कर्मियों ने कही है। सनसिटी कॉलोनी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से कूड़े का उठान शुरू हो गया है। मुख्य सड़क के गड्ढों को भी फिलहाल गिट्टी से भर दिया गया है। हालांकि अभी नालियों की सफाई नहीं हुई है, इससे जलभराव है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा- रोजाना जारी रहेगी यह व्यवस्था

मेयर उमेश गौतम ने कहा कि कॉलोनी वासियों की समस्याएं सुनने के बाद ही कर्मचारियों को भेजकर काम शुरू करा दिया गया। सभी कालोनियों में साफ सफाई और कूड़ा उठान से लेकर नालियों की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह बताए, उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed