फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage on the road, arrangement on knees

Bareilly News: सड़क पर कूड़ा, घुटनों पर व्यवस्था

Thu, 14 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Garbage on the road, arrangement on knees
बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 20वां स्थान पाने के बाद भी शहर में साफ-सफाई का हाल बुरा है। बुधवार को यहां इकट्ठा कूड़ा हटाने से पहले ही दोबारा से कूड़ा डाल दिया गया। सड़क तक कूड़ा बिखरा होने की वजह से यहां से वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। करीब घंटे भर तक जाम के हालात रहने के साथ ही आसपास के व्यापारी व बाजार में आने वाले लोग बदबू की वजह से परेशान हुए।
विज्ञापन

श्यामगंज में नगर निगम ने खुला डलावघर बना रखा है। डोर-टू-डोर सर्विस से एकत्रित कूड़े को नगर निगम की आउटसोर्स एजेंसी के वाहन यहीं लाकर फेंकते हैं। यहां से कूड़ा बाकरगंज स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक जाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि समय पर कूड़े का उठान नहीं होता। आए दिन कूड़ा सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन

ऐसी हालत बुधवार को भी हुई। आसपास के दुकानदार और गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान हुए। राहगीरों ने बचाव के लिए नाक बंद की। कई लोग मुंह पर रूमाल और महिलाएं दुपट्टा लगाकर निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने यू-टर्न खत्म किया तब मिली राहत
जब जाम लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने श्यामगंज से नगर निगम की ओर जाने वाले ट्रैफिक का यू-टर्न खत्म कर दिया। बैरिकेडिंग हटाकर वाहनों को सीधे श्यामगंज से नगर निगम की ओर रवाना किया। तब कहीं जाकर लोगों को जाम से राहत मिली। ब्यूरो
लोगों की बात
मैं ड्यूटी पर जाने के लिए सेटेलाइट से रामपुर गार्डन के लिए पर निकला था पर यहां जाम की वजह से लेट हो गया। आज कूड़े की वजह हो सकती है पर जाम तो आए दिन लगता है।- कपिल कुमार, सेटेलाइट
घर से निकल कर काम पर जाना और समय से वापस आना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कहीं जाम है तो कहीं कूड़ा बिखरा है। आज मां को अस्पताल ले जाते समय श्यामगंज में जाम की वजह से परेशानी हुई। - अहमद अब्दुला, शाहदाना
--
कूड़ा सड़क पर फेंकना गलत है। जिस वाहन चालक ने ऐसा किया है उसे चिह्नित कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। शहर को स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकार


लगाया जाएगा कांपेक्टर
डलावघर खत्म करने के लिए नगर निगम ने पंद्रहवें वित्त आयोग की संस्तुतियों में प्राप्त बजट में प्रावधान किया है। कांपेक्टर लगाकर डलावघर को ट्रांसफर स्टेशन में बदला जाएगा। श्यामगंज समेत तीन डलावघर खत्म करने पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक व्यय होने का अनुमान है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामगंज, कुतुबखाना और सरायखाम के डलावघर समाप्त किए जाएंगे। प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed