फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster on Ashraf's brother-in-law Saddam's gang, property will be confiscated

Bareilly News: अशरफ के साले सद्दाम के गिरोह पर गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Fri, 01 Mar 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gangster on Ashraf's brother-in-law Saddam's gang, property will be confiscated
बरेली। अशरफ के साले सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। सद्दाम के गैंग में जेल वार्डर मनोज गौड़ और शिवहरि अवस्थी समेत 11 गुर्गे शामिल हैं। नया मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी की दोबारा गिरफ्तारी की जाएगी। सबसे पहले दयाराम उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सद्दाम पहले से ही बदायूं और आतिन रामपुर जेल में बंद हैं। सभी आरोपियों की संपत्ति चिह्नित कर जब्त भी की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और अशरफ का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया था। साजिश में अशरफ का साला सद्दाम उर्फ अब्दुल समद भी शामिल रहा था। वह बारादरी क्षेत्र में रहकर अपने गुर्गे लल्ला गद्दी के जरिये बरेली जिला जेल में बंद अशरफ को सुविधाएं पहुंचाता था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जेल स्टाफ भी सवालों में घिर गया था। जेल वार्डर मनोज गौड़ और शिवहरि अवस्थी को भी सद्दाम से दोस्ती निभाने के आरोप में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

सद्दाम ने ही शूटरों की जेल में बंद अशरफ से अवैध मुलाकात कराकर उमेश पाल हत्याकांड की भूमिका तैयार कराई थी। अशरफ की काली कमाई को जमीन में भी निवेश किया था। निवेश कराने वाले फरहद खां उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस ने दयाराम उर्फ नन्हे, मोहम्मद सरफुद्दीन, फुरकान नवी खान, राशिद अली, मोहम्मद आरिफ को भी जेल भेजा था। बिथरी पुलिस ने इन सभी पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के बाद असद को भगाने में आतिन जफर ने मदद की थी। जांच में सामने आया था कि आतिन ने भी जेल में बंद अशरफ से अवैध मुलाकात की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आतिन पर भी गैंगस्टर लगाया है।

सद्दाम और आतिन के अलावा गिरोह के सभी सदस्यों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से छूटने के बाद सभी भूमिगत हो गए थे। बिथरी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद सद्दाम के गुर्गे शहर छोड़कर फरार हो गए हैं।

गैंग लीडर सद्दाम उर्फ अब्दुल समद निवासी हटवा प्रयागराज, जेल वार्डर मनोज कुमार गौड़ निवासी अशरफ खां छावनी (मूल निवासी गांव कसली, थाना मईल, जिला देवरिया) और शिवहरी अवस्थी गणेश नगर (मूल निवासी गांव कछलिया, थाना पाली, जिला हरदोई), दयाराम उर्फ नन्हे निवासी सैदपुर कुर्मियान, फरहद खां उर्फ गुड्डू निवासी परतापुर जीवनसहाय, सरफुद्दीन निवासी चकमहमूद, मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी निवासी कांकरटोला चक महमूद, फुरकान नवी खान निवासी रामनगर कॉलोनी रोड नंबर एक, राशिद अली निवासी परौरा मीरगंज, मोहम्मद आरिफ निवासी फीलखाना पीलीभीत और आतिन जफर निवासी खुल्दाबाद प्रयागराज।

सद्दाम और उसके साथियों के गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन सभी आरोपियों की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। आय से अधिक या अवैध संपत्ति मिलने पर प्रशासन की मदद से उसे जब्त किया जाएगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed