फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster act against six people including Paramveer Singh in triple murder case

Bareilly: परमवीर सिंह समेत छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, कटरी में जमीन को लेकर हुईं थीं तीन हत्याएं

Mon, 27 Feb 2023 08:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 08:22 AM IST
सार

कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश पाल सिंह तोमर और परमवीर पक्ष के बीच 11 जनवरी को हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरेश और परमवीर समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
Gangster act against six people including Paramveer Singh in triple murder case
आरोपी परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में रामगंगा पार गोविंदपुर गांव में कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने परमवीर पक्ष के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल तोमर के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश पाल सिंह तोमर और परमवीर पक्ष के बीच 11 जनवरी को खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी। रामगंगा पार गोविंदपुर गांव में कटरी की करीब एक हजार बीघा जमीन को लेकर काफी समय से परमवीर और सुरेश पाल सिंह तोमर के बीच विवाद था। 
विज्ञापन


करीब पांच सौ बीघा जमीन पर परमवीर का कब्जा था। 11 जनवरी को परमवीर पक्ष के लोग यहां गन्ना काट रहे थे तभी सुरेश पाल सिंह तोमर असलाहधारियों के साथ पहुंचा था। दोनों पक्षों में जमकर हुई फायरिंग में सुरेश पाल सिंह तोमर के गोलू और परमवीर पक्ष के परमेंद्र, देवेंद्र की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पक्ष के 22 लोग जेल में 

सुरेश पाल सिंह तोमर और परवीर समेत दोनों पक्षों के 22 लोग जेल में हैं। मूल रूप से चंडीगढ़ का निवासी परमवीर यहां फार्म हाउस बना कर रहता है। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर दया शंकर ने परमवीर सिंह, खचांची लाल शर्मा, रविंद्र यादव, विकल, सुरेंद्र सिंह और अनमोल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब परमवीर और उसके गिरोह में शामिल अपराधियों की संपत्ति का आंकलन किया जाएगा। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि परमवीर समेत उसके गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अब आरोपियों के खिलाफ समाज विरोधी क्रियाकलापों और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

आगरा के पाठक बंधु अब भी पुलिस पकड़ से बाहर

हिस्ट्रीशीटर सुरेशपाल सिंह तोमर को फंडिंग करने वाले आगरा के पाठक बंधु सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक अब भी पुलिस पकड़ के बाहर हैं। हालांकि, पाइक बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कटरी में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत के बाद ही पाठक बंधुओं का नाम प्रकाश में आया था। पाठक बंधुओं की नजर भी कटरी की जमीन पर थी। ऐसे में वह जमीन पर कब्जे के लिए सुरेश पाल सिंह का साथ दे रहे थे। उसके लिए धन की फंडिंग का काम भी पाठक बंधु कर रहे थे। पाठक बंधु सत्ता पक्ष के एक नेता के करीबी हैं।

खूनी संघर्ष के बाद शुरू हुई थी कटरी में जमीनों की पैमाइश

खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कटरी में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए पैमाइश भी शुरू कराई थी। पैमाइश के दौरान यह भी सामने आया कि कई ग्रामीणों की जमीनों पर भी सुरेश पाल सिंह तोमर और परमवीर का कब्जा है। सैकड़ों बीघा सरकारी जमीनों पर भी अवैध कब्जा पाया गया था। सुरेश पाल सिंह तोमर और परमवीर सिंह के जेल जाने के बाद कई ग्रामीणों ने इनके खिलाफ जमीनों पर कब्जे भी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। हालांकि, कटरी में जमीनों की पैमाइश का काम अभी पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed