फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganga's edge on Shiva, Ksheer's spray on Manidhar

Bareilly News: शिव पर गंगा की धार, मणिधर पर क्षीर की फुहार

Tue, 22 Aug 2023 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ganga's edge on Shiva, Ksheer's spray on Manidhar
बरेली। सावन में भगवान भूतभावन की आस्था चरम पर है। सोमवार को पूरा शहर भोले के जयकारों से गूंजता रहा। नाथ मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में भोर से ही महादेव के जलाभिषेक का क्रम प्रारंभ हो गया जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। डीजे की धुन पर झूमते कांवड़ियों के जत्थे दिनभर गुजरते रहे। नाग पंचमी को लेकर भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। लोगों ने मणिधर को क्षीर (दूध) अर्पित कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। कालसर्प दोष के निवारण के लिए भी नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही काविड़ियों के जत्थे शहर लौटने लगे थे। भोर में मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही वे कतारबद्ध हो गए। मंदिर खुले तो जलाभिषेक शुरू हुआ। आसपास के श्रद्धालु भी पहुंचने लगे। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। यहां लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही अन्य सामानों की खरीदारी की। खिलौने की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके में सुबह हुई तेज बारिश में भी त्रिवटीनाथ मंदिर में श्रद्धालु कतार में डटे रहे। यहां कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए अगल-अलग प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। धोपेश्वर नाथ मंदिर में आने-जाने के लिए अलग रास्तों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपतिनाथ का जलाभिषेक कर किया शृंगार
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक सेवा समिति की ओर इस सोमवार को सातवें चरण में जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने इसका स्वागत किया। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर में गणेश पूजन और शिव स्तुति के बाद यह यात्रा आरंभ हुई। अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई यात्रा पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। यहां रुद्राभिषेक, नाग पूजन और शिव शृंगार किया गया। भक्तों ने मंदिर में स्थापित 108 शिवलिंगों पर अलग-अलग रुद्राभिषेक किया। ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, दया अग्रवाल, मीरा देवल, नूतन देवल, मिनी शर्मा, सोनाली अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
सप्त नाथ परिक्रमा यात्रा निकाली
बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन की ओर से सप्त नाथ परिक्रमा यात्रा निकाली गई। डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने यात्रा का शुभारंभ किया। इसके यह यात्रा अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर होते हुए तपेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने महाआरती कर यात्रा का समापन किया। इस दौरान संस्थापक सदस्य आमोद शर्मा, आशीष मौर्य, निखिल शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, आलोक सक्सेना, हरचरन सिंह आदि मौजूद रहे।

जगह-जगह लगे शिविर और भंडारे
शहर में जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए गए थे। इसमें कांवड़ियों के लिए नाश्ता, पानी, भोजन व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी। संजयनगर मोड़ पर हिंद रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था, स्टेडियम रोड पर शिव महाशक्ति मानव सेवा ट्रस्ट, सुरेश शर्मा नगर में बांके बिहारी धर्मशाला, रामगंगा पर श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने शिविर लगाए। सिविल लाइंस, कालीबाड़ी, पीलीभीत बाईपास, कैंट में भी शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed