फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang rape by asha worker

आशा कार्यकर्ता से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by asha worker
नवाबगंज। क्योलड़िया क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो उसके बेटे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर गई लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

क्योलड़िया क्षेत्र की एक बेवा आशा कार्यकर्ता गांव में अपने चार बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि एक युवक उस पर गंदी नीयत रखता है और रास्ता रोककर अश्लील बातें करता है। विरोध पर उसे देख लेने की धमकी देता है। रविवार रात वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक और एक नकाबपोश दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। दो युवक उसका मुंह कपडे़ से दबाकर खपरैल में खींच ले गए और तीसरा उसके बेटे के सिर पर तमंचा टेक कर धमकाने लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाना क्योलड़िया पहुंची। वहां उसने घटना की तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। थानाध्यक्ष राजेेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि महिला के एक दूसरे समुदाय के युवक से लंबे अरसे से संबंध हैं। गांव के कुछ युवक उसका विरोध कर रहे हैं। इसके चलते ही महिला ने आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed