फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gandhi jyanti

स्वच्छता अभियान के साथ कसेगा गोलमाल पर शिकंजा

Tue, 01 Oct 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
gandhi jyanti
बरेली। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देने के साथ ही दो अक्तूबर को नगर निगम कुछ अन्य सेवाओं की शुरुआत करेगा। सड़काें और प्रमुख बाजारों में रात की सफाई शुरू की जाएगी। साथ ही, मंदिरों एवं अन्य प्रमुख धर्मस्थलों के आसपास सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इन दिन स्टेडियम से स्वच्छता दौड़ शुरू होगी, वहीं शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए मानव श्रंखला बनाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर को नगर निगम बड़े अभियान की शुरुआत करेगा। विभिन्न विभागों एवं स्कूलों के सहयोग से सुबह स्टेडियम से दौड़ शुरू होगी। इसमें शामिल लोग रास्ते में कूड़ा इकट्ठा करेंगे और साथ चल रहे निगम वाहनों में जमा करेंगे। नगर निगम से गांधी उद्यान तक मानव श्रंखला बनाई जाएगी, जो सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त का संदेश देगी। इसमें शहर के लोगों से भी जुड़ने का आह्वान किया गया है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के कुछ एप भी लांच किए जाएंगे। बीएमएसी एप से सफाईकर्मियों की वार्ड में ही दिन में दो बार हाजिरी लगेगी और उनके कार्ड पर बना क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा। यहां पर प्रत्येक वार्ड के चार बेहतर सफाईकर्मियों, स्टोर के एक कर्मचारी और सुपरवाइजर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जीपीएस से कनेक्ट होगा डीजल एप
नगर निगम के वाहनों में डीजल चोरी रोकने के लिए डीजल एप लांच किया जाएगा। यह एप सभी वाहनों के जीपीएस से कनेक्ट होगा। जीपीएस के जरिये यह एप नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में डीजल की मात्रा और दूरी को लगातार अपडेट करेगा। अगर कहीं वाहन से एकसाथ ज्यादा डीजल निकला तो एप उस प्वाइंट की जानकारी दे देगा और डीजल चोरी पकड़ में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथ मंदिरों और दरगाह पर लगेंगे सफाई कर्मचारी
हर सड़क की सफाई के लिए पांच कर्मचारियों का स्टाफ लगाया जाएगा, जो रात में सफाई करेंगे। दो अक्तूबर से इस सेवा की भी शुरुआत होगी। साथ ही सभी नाथ मंदिर और दरगाह आला हजरत जैसे अन्य प्रमुख धर्मस्थलों पर दो-दो सफाईकर्मी लेगेंगे, जो दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक वहां सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed