फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fund Collection Campaign: Ramdoot was busy in the collection of funds in the cold winter

निधि संग्रह महाअभियानः कड़ाके की ठंड में निधि संग्रह में जुटे रहे रामदूत

Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fund Collection Campaign: Ramdoot was busy in the collection of funds in the cold winter
demo photo - फोटो : demo photo

खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भी किया गया अंशदान,दिन भर घूमी टोलियां

विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए विहिप और संघ के तत्वावधान में रविवार को निधि संग्रह के लिए महाअभियान चलाया गया। कड़ाके की ठंड में सुबह से ही निकली रामदूतों की टोलियों ने लोगों के घरों पर जाकर उनका अंशदान जमा किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगते रहे।

श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान जोरशोर से महानगर के 12 नगरों में और 104 उप बस्तियों में करीब 450 रामदूतों की टोलियां लगी रहीं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में भाजपा नेता गुलशन आनंद सहित रामदूतों की टोली ने राजेंद्र नगर व आसपास के इलाकों में अंशदान संग्रह किया। इस दौरान एक दिव्यांग ने 11 हजार रुपये दिए और रिक्शा चालक जितेंद्र ने भी अंशदान दिया। इधर, घनश्याम पांडेय, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, डॉ. विनोद पगवानी ने लोगों से संपर्क कर अंशदान जमा कराया। उधर, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने अलग अंदाज में धनसंग्रह कराया। उन्होंने इसके लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक बरातघर में खिचड़ी भोज आयोजित कर लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग मांगा। तमाम लोगों ने चेक से दान दिया। खिचड़ी भोज के दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण संबंधी चर्चा हुई। इस मौके पर आरएसएस प्रचारक आनंद, विक्रांत कुमार के साथ ही भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, विहिप के विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा आदि ने लोगों को धन देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में रजत शर्मा, राजू खंडेलवाल, मनोज पांडे, अनिल शर्मा, सुनील गुप्ता, केके चंदानी, मनोज गुप्ता, जुगल सुखानी समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed