{"_id":"5fa6eb798ebc3e5fa3001913","slug":"fsda-bareilly-news-bly4261962114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए छापा, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए छापा, नमूने भरे
विज्ञापन
एफएसडीए ने नमूने भरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्योहारी सीजन में भी खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग कागजी खानापूर्ति के लिए अभियान चला रहा है। शनिवार सुबह से शाम तक अभियान में मूंगफली पट्टी, रस्क, बेसन, पनीर और दूध के नमूने भरे गए।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने प्रदेश भर में मिलावटी खाद्य सामग्री पर लगाम लगाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान में व्यापारियों को समझाने के साथ ही संदिग्ध सामग्री के नमूने लेकर लैब में परीक्षण कराना है, लेकिन जिला स्तर पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर घातक रंग मिली जलेबी, इमरती आदि के नमूने भरने निकली छापा टीम के निशाने पर सिर्फ एक ही दुकानदार रहा। वहीं से नमूने भरे गए, जबकि गली-मोहल्लों अखाद्य रंगों से बनी जलेबियां धड़ल्ले से बिकती रहीं। इन दिनों बाजार में मिलावटी खाद्य तेल, मावा आदि बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। एफएसडीए अफसर उधर झांकना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। यही स्थिति नमकीन कारोबार में भी है।
जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने शनिवार सुबह से शाम तक जिले में अभियान चलवाया लेकिन टीम ने खानापूर्ति करने के लिए सैंपल भरे। टीम ने बजाज बेकरी, हरगोविंद नगर से ओवन फ्रेश कुकीज रस्क के नमूने भरकर 1260 पैकेट सीज किए। शिव डेयरी, संजयनगर, गोपालनगर से पनीर नमूना, ग्रीन पार्क कॉलोनी गेट से मिश्रित दूध के तीन नमूने, बीएन0 मार्ट 100 फुटा रोड से मूंगफली पट्टी और तिल तेल के दो नमूने, सनसिटी विस्तार कॉलोनी से मिश्रित दूध, बैरियर दो से दूध के दो नमूने, अमित गोयल किराना स्टोर फतेहगंज पश्चिमी से बेसन और मिश्रित दूध नमूना, लक्ष्मी ट्रेडर्स परसाखेडा से बेसन नमूना भरकर 419 किलो बेसन जब्त किया। नमकीन का नमूना भरा। पटेल डेयरी डोहरा मोड से पनीर, रजा डेयरी एजाज नगर गौंटिया से देशी घी का नमूना भरा।