फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fsda

एफएसडीए ने कागजों पर निपटा दिया त्योहार, रिपोर्ट भी भेजी

Tue, 15 Oct 2019 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
fsda
बरेली। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नवरात्र-दशहरा पर भी निर्धारित खाद्य वस्तुओं के सैंपल नहीं भरे। केला और सेब पकाने के चैंबर तक चेक करना उचित नहीं समझा, जबकि इस दौरान फलों की मांग खूब रहती है। नवरात्र व्रत में सिंघाड़ा, कुट्टू आटा, ड्राई फ्रूट, साबूदाना और नमकीन की मांग रहती है। मिलावटखोर व्रत रखने वालों के साथ भी धोखाधड़ी करने से नहीं चूकते हैं। इसलिए दशहरा तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश मुख्यालय ने दिए थे, बावजूद इसके इन दिनों मिलावटखोरों से मिलीभगत रखने वाली टीमें खामोश ही रहीं। कुछ एसडीएम ने जरूर ग्रामीण और उपनगरों में अभियान चलवाए और करीब दो दर्जन सैंपल भरवाए।
विज्ञापन

नवरात्र और दशहरा पर जिला एफएसडीए की टीम ने कागजी अभियान चलाकर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। बताया जाता है कि जो अभियान एसडीएम ने तहसील में चलवाए थे, उनको भी अपने खाते में जोड़ लिया है। शहर में एक भी दिन अभियान नहीं चलाया गया। मनमानी के चलते ही पिछले दिनों एफएसडीए आयुक्त मिनिस्ती एस. जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा को नोटिस देकर जवाब-तलब किया था, मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने नोटिस का जवाब अब तक नहीं दिया है।
विज्ञापन

एफएसडीए विभाग अपर आयुक्त अनीता भटनागर जैन ने नवरात्र-दशहरा पर व्रत में प्रयोग किए जाने वाले आइटम सिंघाड़ा, कुट्टु आटा, साबूदाना, फल व उनके पकाने वाले चैंबरों की चेकिंग, ड्राईफ्रूट और व्रत वाली मिठाई-नमकीन आदि चेक कर सैंपल कराने के निर्देश सभी जिलों को दिए थे, पर बरेली की टीम खामोश रही। खुद जिला अभिहित अधिकारी मिश्रा अभियान अवधि 27 सितंबर से पांच अक्टूबर में अवकाश पर चले गए। इसकी जानकारी भी उन्होंने जिला प्रशासन को नहीं दी। बहरहाल, जिला अभिहित अधिकारी ने कागजों पर चले अभियान की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed