{"_id":"594bf4f74f1c1ba2248b4650","slug":"from-the-scurvy-dealt-strictly-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटें: डीएम
बरेली।
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
From the scurvy Dealt strictly: DM
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं। किसी ने खुराफात करके खुशी में खलल डालने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अलविदा की नमाज के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समाज के जिम्मेदार लोगों के संपर्क में रहें, ताकि छोटी से छोटी सूचना समय से मिल जाए।
पुलिस लाइंस सभागार में डीएम ने कहा कि चंद लोग फिजा बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन पर नजर रखकर किसी को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देना है। बरेली आपसी सौहार्द के लिए मशहूर है। हम सभी एक साथ हिम्मत से खडे़ होंगे तो किसी की भी खुराफात करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने अमन कमेटी के सदस्यों को बताया गया कि पुलिस की डायल 100 एक बड़ी व्यवस्था है। संवेदनशील स्थलों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि समस्त एसडीएम और सीओ थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के अमन पसंद व्यक्तियों के साथ संपर्क में रहें, ताकि जरूरत पर वह उन्हें तत्काल सूचना दे सकें। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) एसपी सिंह, एडीएम (नगर) आलोक कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार, एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात ख्याति गर्ग सहित समस्त थाना क्षेत्रों एसएचओ व सीओ तथा शांति समिति के सदस्यगण और संभ्रात नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीओ नीति द्विवेदी ने किया।