{"_id":"5e6beb358ebc3ea4f0191c8b","slug":"from-returning-employees-after-spending-holi-holiday-bareilly-news-bly3994019129","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की छुट्टी बिताकर लौट रहे कर्मचारियों से निजी कंपनियां मांग रहीं कोरोना की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की छुट्टी बिताकर लौट रहे कर्मचारियों से निजी कंपनियां मांग रहीं कोरोना की एनओसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे हैं 20-25 लोग
विज्ञापन
बरेली। निजी कंपनियां होली की छुट्टी बिताकर लौट रहे अपने कर्मचारियों से कोरोना की एनओसी मांग रही हैं। जिला अस्पताल में रोजाना ऐसे 20-25 लोग पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग परेशान है। कोरोना न होने का प्रमाणपत्र हासिल करने पहुंच रहे लोगों को समझाया जा रहा है कि ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं है। छुट्टी से लौटकर सीधे ज्वाइन करिए। अगर कंपनी आनाकानी करती है तो शिकायत करिए। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटी है। लगातार यह कहा जा रहा है कि सावधानी बरतें, डरने की जरूरत नहीं है, वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम, दिल्ली, मुंबई, नोएडा की कई बड़ी कंपनियां कोरोना को लेकर अजीब तरह के डर का माहौल पैदा कर रही हैं। होली की छुट्टियां में जो लोग घर गए थे, उन्हें अब कंपनियों से मेसेज दिया जा रहा है कि ड्यूटी पर आएं तो जिला अस्पताल से कोरोना से संक्रमित न होने का प्रमाणपत्र लेकर आएं।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि लगातार ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें समझाया जा रहा है कि कंपनियां अगर ज्वाइन कराने में आनाकानी करती हैं तो वहां के डीएम और सीएमओ से शिकायत करें। यदि कोई कंपनी सरकार की गाइड लाइन से बाहर किसी तरह का निर्देश जारी कर रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।