फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From now on, Chaupula's jam will not be known during festivals.

अभी से रुलाने लगा चौपुला का जाम त्योहारों में न जाने क्या होगा हाल

Sat, 10 Oct 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
From now on, Chaupula's jam will not be known during festivals.
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शुक्रवार को पूरे दिन जाम रहा चौराहा, घंटों लग गए निकलने में
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने का दिखने लगा असर, आगे और खराब होंगे हालात

बरेली। शारदीय नवरात्र के साथ सहालग और त्योहारों का सिलसिला शुरू होने से पहले ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है लेकिन प्रमुख बाजारों तक पहुंचने का रास्ता कठिन से और कठिन होता जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चौपुला चौराहे की मौजूदा स्थिति त्योहारों के दिनों में भारी समस्या पैदा कर सकती है। शुक्रवार को ही यहां इसके संकेत मिलने शुरू हो गए। पूरे दिन में कई बार जाम लगा और कई बार हालात इस कदर बिगड़ गए कि पुलिस लाइन से चौपुला के आगे तक गाड़ियों की लाइनें लग गईं।
चौपुला पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी रफ्तार और ऊपर से अस्तव्यस्त ढंग से यहां हुई खुदाई से हालात बद से बदतर हो गए हैं। शुक्रवार को चौपुला पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। सिटी स्टेशन की ओर से आने वाली सर्विस रोड पर गड्ढों की वजह से चौपुला पर ट्रैफिक बार-बार फंस रहा था। यहां सड़क पर गड्ढे और पानी भरने से किसी तरह रेंगते हुए वाहन निकल रहे थे। शुक्रवार को पूरे दिन रही इस स्थिति ने आने वाले दिनों में यहां समस्या और विकट होने के स्पष्ट संकेत दे दिए। दरअसल बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि 10-15 दिन बाद त्योहारी माहौल शुरू हो जाएगा। लिहाजा चौपुला का जाम लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी करेगा।
विज्ञापन

चेतावनी: निर्माण या मरम्मत के लिए अचानक बंद नहीं होंगे रास्ते, पहले से देनी होगी सूचना

बरेली। शहर में विभिन्न प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य और मरम्मत चलते बिना सूचना मार्ग बंद करने और उससे लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोई भी मार्ग बंद करने से पहले निर्माण एजेंसियों को इसकी पूर्व सूचना देनी होगी ताकि क्षेत्रवासी उसका विकल्प तलाश सकें। साथ ही उन्होंने सीवर लाइन डालने में ठेकेदार की लापरवाही से हो रहे नुकसान को लेकर भी नाराजगी जताई है और खुद इसका निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों शहर में जल निगम, सेतु निगम और नगर निगम के कई प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। कहीं पुल बन रहा है तो कहीं सीवर लाइन डाली जा रही है। निर्माण एजेंसियां मनमानी कर जब चाहें मार्ग बंद कर देती हैं और फिर पूरी यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। श्यामगंज चौराहे से चौपुला चौराहे तक इन दिनों बहुत ही हाल खराब है। पुल और सीवर कार्य के चलते जगह-जगह रास्ता बंद है। यह रास्ता कब तक खुलेगा, कोई भी इस बारे में बताने को तैयार नहीं है। इस पर सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब कोई भी निर्माण या मरम्मत कार्य के लिए मार्ग अवरुद्ध करने से पहले निर्माण एजेंसी को उसकी पूर्व सूचना देनी होगी। शहर में मनमाने तरीके से सीवर लाइन डालने में आए दिन हो रहे नुकसान को लेकर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई है और एक-दो दिन में इसका जायजा लेकर कार्रवाई की बात कही है।

एसएसपी भी सख्त.. निर्माण स्थल पर दिन में तीन बार कराएं पानी का छिड़काव

बरेली। यातायात पुलिसकर्मियों के सम्मेलन में पहुंचे एसएसपी ने स्टाफ को तनावमुक्त रहकर काम करने का मंत्र दिया। कहा कि काम को बोझ न समझें। सेतु निगम व जल निगम के स्टाफ से तालमेल बनाकर काम करें और प्रयास करें कि जनता को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। सम्मेलन में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार को निर्देश दिए कि जल निगम और सेतु निगम के अधिकारियों से बात कर विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य स्थल पर दिन में तीन बार पानी का छिड़काव कराने की व्यवस्था की जाए ताकि धूल की समस्या खत्म हो। एसपी ट्रैफिक को नगर निगम के अधिकारियों से बात कर ऑटो स्टैंड तथा पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी यातायात पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए।

एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाने को कहा तो दिन रात लगातार ड्यूटी करने वाले स्टाफ का हौसला भी बढ़ाया। सम्मेलन में एसपी सिटी रविंद्र कुमार, एसपी देहात संसार सिंह, एसपी क्राइम सुशील कुमार, टीआई परवेज अली खान व दिनेश पांडेय ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed