{"_id":"5e4eb4c18ebc3ef263309398","slug":"friend-molested-left-together-while-pregnant-bareilly-news-bly3966845169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः दोस्त ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर साथ छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः दोस्त ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर साथ छोड़ा
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
Link Copied
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसका साथ छोड़ दिया। अब दोस्त के साथ उसके परिजन भी युवती को धमका रहे हैं। युवती के परिवार ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। परेशान युवती ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। सीओ टू ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि दोस्त ने उसकी कपड़े चेंज करते वक्त वीडियो बना ली थी। बाद में उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे स्कूल से छुट्टी कराकर होटल में ले जाता था और फिर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता था। श्यामगंज पुल के पास स्थित एक होटल में भी ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। अब दोस्त ने उसका साथ छोड़ दिया है। युवक को बदनामी से बचाने के लिए उसके परिवारवाले भी युवती की जान के पीछे पड़े हैं। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। जब उसने मां को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी उससे नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।