फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Free gas connections to the poor house burning stove

मुफ्त गैस कनेक्शन से जलने लगा गरीबों के घर का चूल्हा

Sun, 12 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 12 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने के बाद गरीबों को भी लकड़ी वाले धुएं के चूल्हे से निजात मिल गई है। गरीबों को मुफ्त घरेलू रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना उज्जवला जिले में शनिवार से शुरू हो गई। केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने ग्रामीण एजेंसियों पर इसकी शुरूआत कर कनेक्शन वितरित कराए। पहले दिन 778 कनेक्शन दिए गए। शनिवार दोपहर केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने शेरगढ़ और मीरगंज स्थित गैस एजेंसियों पर मुफ्त कनेक्शन वितरित करते हुए कहा कि सरकार गांव गांव बिजली, गैस और पानी पहुुंचाना चाहती है। गैस कनेक्शन धारक को दो लाख रुपये का बीमा भी देय है। प्रधानमंत्री ने महिला सम्मान कार्यक्रम शुरू किए हैं। गरीबों को कनेक्शन मिलने पर धुंआ प्रदूषण मुक्त माहौल बनेगा और महिलाओं को चूल्हा नहीं फूंकना होगा। इस मौके पर बहोरन लाल मौर्य, गुलशन आनंद, भारत भूषण शील, वीरेन्द्र वीरु, डीसी वर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


एक परिवार में एक कनेक्शन मुफ्त 
वन फैमली वन कनेक्शन योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि योजना में एक सिलेंडर, रेगुलेटर, रबर ट्यूब आदि मिलेगा। गैस और चूल्हा किश्तों पर उपलब्ध है। चूल्हा कीमत 990 रुपये और गैस 578 रुपये है। कार्यक्रम में हिमांशु स्वान, अर्पित गोयल, एचपीसी प्रबंधक सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीपीसी नोडल कंपनी
जिले में उज्जवला गैस योजना लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने बीपीसी प्रबंधक विकास सिंह नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed