फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudulent business in the name of army and police recruitment

Bareilly News: सेना और पुलिस भर्ती के नाम पर चमका ठगी का धंधा

Thu, 22 Feb 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 22 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent business in the name of army and police recruitment
बरेली। बेरोजगारों से सेना व पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी की जा रही है। जिले में पिछले दिनों सेना और पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायतें आती हैं तो आरोपियों की गिरफ्तारी भी होती है। इसके बाद भी धोखाधड़़ी के मामले में हल्की धाराओं की वजह से उनको थाने से ही नोटिस तामील कर आसानी से जमानत दे दी जाती है। इसके बाद ठग वादी और पुलिस को साधकर बचने का रास्ता निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

---
विक्की मंडल छूटा तो मची थी हायतौबा
पिछले साल सितारगंज (उत्तराखंड) निवासी विक्की मंडल ने कैंट क्षेत्र में कई युवकों को लाखों रुपये का चूना लगाया था। कैंट पुलिस और सेना इंटेलीजेंस को सूचना मिली तो काफी मशक्कत के बाद विक्की की गिरफ्तारी की गई। कुछ अभ्यर्थियों ने उसके खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट कराई। एक दरोगा ने धोखाधड़ी की धाराओं में सात साल से कम सजा होने का तर्क देते हुए नोटिस तामील कराकर उसे छोड़ दिया। इसे लेकर उस वक्त सेना इंटेलिजेंस ने पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की थी। रिपोर्ट कराने वाले अभ्यर्थी भी आरोप लगाने लगे, हालांकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन

मुश्ताक को भी नोटिस देकर छोड़ा
सोमवार को बदायूं निवासी मुश्ताक को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ बेरोजगार युवक ने तहरीर दी तो कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया। धाराओं में सात साल से कम सजा होने के कारण नोटिस तामील करवाकर उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देनी पड़ती है जमानत
सात साल से कम सजा वाली धाराओं में पुलिस थाने में फाॅर्म 41 भरवाकर जमानत दे देती है। पुलिस का तर्क है कि वह चाहकर भी इन धाराओं में आरोपी को जेल नहीं भेज सकती क्योंकि ऐसा करने पर कोर्ट में फटकार भी लग जाती है। हालांकि, कई स्पेशल एक्ट में कम सजा होने के बाद भी पुलिस बरामदगी के आधार पर आरोपी को जेल भेज देती है।
----
ऐसे मामलों में पीड़ित या फिर सेना की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करती है। तहरीर की शब्दावली के मुताबिक ही धाराएं लगती हैं। धारा 420 या 406 लगने पर सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, इसलिए नोटिस तामील कराकर आरोपी को छोड़ा जाता है। धोखाधड़ी से संबंधित अन्य धाराएं साथ में लगने पर आरोपी को जेल भेजा जा सकता है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी

सात साल से कम सजा वाले मामलों में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज सकती, इसलिए फाॅर्म 41 भरवाकर थाने से जमानत दे दी जाती है। यदि पुलिस को अंदेशा होता है कि आरोपी जमानत का दुरुपयोग कर भविष्य में अपराध कर सकता है तो वह सेक्शन 52 के तहत आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है। - नरेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed