{"_id":"68a0f249bde4147efe03651c","slug":"fraudsters-duped-bjp-leader-by-threatening-him-with-challan-bareilly-news-c-4-vns1074-704836-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा नेता को चालान का डर दिखाकर ठगों ने लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा नेता को चालान का डर दिखाकर ठगों ने लगाया चूना
विज्ञापन
बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह को वाहन चालान का संदेश भेजकर उनके खाते से साइबर ठगों ने एक लाख से ज्यादा रकम उड़ा दी। भाजपा नेता ने बैंक से इसकी शिकायत भी की लेकिन अगले दिन उनके खाते से पांच हजार रुपये दोबारा निकाल लिए गए। बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि 15 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर वाहन चालान संबंधी एक मेसेज आया। गुरप्रीत ने यह मेसेज अपने कर्मचारी को भेज दिया गया। जब गुरप्रीत सिंह के स्टाफ ने उस मेसेज को खोला तो वह नहीं खुला।
रात को अचानक गुरप्रीत सिंह के मोबाइल पर ओटीपी आने लगे और खाते से 11 बार में 1,10,000 रुपये निकल गए। गुरप्रीत ने इंस्पेक्टर को बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर की। इसके बाद भी अगले दिन साइबर ठगों ने उनके खाते से पांच हजार रुपये और निकाल लिए। गुरप्रीत ने इसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा जताकर कार्रवाई की मांग की है। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो