फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud to mobile Recharge traders

मल्टी रिचार्ज पोर्टल के नाम पर दुकानदारों से दो लाख की ठगी, कमीशन के फेर में फंसे

Fri, 17 Jan 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud to mobile Recharge traders
खुटार। मल्टी रिचार्ज पोर्टल के नाम पर मोबाइल, डिश आदि रिचार्ज करने वाले कई दुकानदारों से कुछ लोगों ने करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। बृहस्पतिवार को ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी राजेश कुमार, देवस्थान निवासी गजेश कुमार राठौर, गांव रामपुर कलां निवासी संजय कुमार, थाना बंडा के गांव रसूलपुर निवासी शिव किशोर, खीरी के थाना बांकेगंज निवासी दीपक कुमार आदि ने पुलिस को बताया कि वह लोग मोबाइल बेचने और सिम, डिश आदि रिचार्ज का काम करते है। 11 नवंबर 2019 को कुछ लोग खुटार आए और एक कंपनी का अधिकारी बताते हुए उन लोगों को रिचार्ज पोर्टल के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि उनके पोर्टल से रिचार्ज करने पर पांच प्रतिशत कमीशन मिलेगा, जबकि अन्य माध्यमों से रिचार्ज करने पर तीन प्रतिशत कमीशन ही मिलता है। ज्यादा कमीशन मिलने की बात पर वह लोग पोर्टल पर आईडी बनवाने पर सहमत हो गए और इसके बाद 13 नवंबर से उन लोगों ने कंपनी की स्कीम के तहत लगभग दो लाख रुपये जमा कर रिचार्ज का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रुपये जमा कराने के दो दिन बाद पोर्टल पर उन लोगों की आईडी बंद कर दी गई। आईडी बंद होने पर उन लोगों ने कंपनी के अधिकारी, सहायक मैनेजर और डॉयरेक्टर के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगे। इस पर उन लोगों को ठगी की जानकारी हो सकी। बृहस्पतिवार को राजेश राठौर ने कंपनी के डॉयरेक्टर, सहायक मैनेजर पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed