फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   company cheated a retired principal of Rajasthan in the name of performing Umrah

Bareilly: उमरा कराने के नाम पर राजस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य से 5.4 लाख रुपये ठगे, छह लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 06 Feb 2024 12:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Tue, 06 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

बरेली की संस्था इबादत उमराह प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने उमरा यात्रा कराने के नाम पर ठगी कर ली। राजस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य की ओर से संस्था के निदेशक समेत छह कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
company cheated a retired principal of Rajasthan in the name of performing Umrah
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की संस्था इबादत उमराह प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने उमरा यात्रा कराने के नाम पर राजस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य से 5.4 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की तो बारादरी थाने में संस्था के निदेशक समेत छह कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के जोधपुर निवासी मोहम्मद मुनईम अहमद उस्मानी ने बताया कि वह जोधपुर के केंद्रीय विद्यालय से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बरेली की संस्था इबादत उमराह प्राइवेट लिमिटेड इंडिया से मक्का-मदीना (उमरा) की यात्रा पर जाने के लिए संपर्क किया था। परिवार के छह सदस्य और एक बच्चे को यात्रा कराने के लिए तीन से आठ अगस्त के बीच 5.4 लाख रुपये ऑनलाइन दिए। उस्मानी के मुताबिक यह रकम उन्होंने अपने और बेटे मोहम्मद वकार के खाते से दिए।
विज्ञापन


Judge Jyotsna Rai: महिला जज ने मौत से पहले इन लोगों से की थी फोन पर बात, कॉल डिटेल से नया मोड़; रात में...
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की कर्मचारी इमराना और जुनैद ने वीजा व टिकट भेजे। इसके बाद तस्लीम नाम के व्यक्ति से मना करवा दिया कि वह उन्हें नहीं भेज सकते। एक-दो दिन में रुपये वापस कर दिए जाएंगे। जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने संस्था के कार्यालय में अपने कई मिलने वालों को भेजा। 

संस्था के कर्मचारियों ने 20 सितंबर को कोरियर से चेक भेजा। तीन अक्तूबर 2023 को चेक बाउंस हो गया। दूसरी बार 17 अक्तूबर 2023 को दस्तखत मिलान न होने की वजह से डिसऑनर हो गया। तस्लीम, वसीम हसन और संस्था के निदेशक को कॉल किया तो वे धमकाने लगे।

असम के शख्स ने सात लाख की ठगी की रिपोर्ट कराई
इबादत उमराह प्राइवेट लिमिटेड इंडिया संस्था व तस्लीम शाद पर एक और रिपोर्ट बारादरी थाने में असम के नागौन निवासी अब्दुल बशर ने कराई है। अब्दुल बशर ने बताया कि तस्लीम शाद आदि ने 6.94 लाख रुपये उधार के तौर पर ले लिए। इन रुपयों को काफी समय तक नहीं लौटाया। 

दो चेक दिए जो डिसऑनर हो गए। बाद में आरोपी उन्हें धमकाने लगे। अब्दुल बशर की ओर से मामला दर्ज कर बारादरी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed