{"_id":"5deea2358ebc3e87a0234285","slug":"fraud-bareilly-news-bly3874058109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फर्जी खरीद करने वाला कमालपुर सेंटर इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फर्जी खरीद करने वाला कमालपुर सेंटर इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किसानों के नाम से धान की फर्जी खरीद करने के मामले में कमलापुर मेहराब खां खरीद केंद्र के इंचार्ज मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। नोडल अफसर विशेष सचिव खाद्य और रसद ने निरीक्षण के दौरान इस केंद्र पर गंभीर गड़बड़ियां पकड़ी थीं। इसके अलावा तमाम किसानों ने भी नोडल अधिकारी से सेंटर इंचार्ज की शिकायतें की थी।
एक नवंबर को नोडल अधिकारी ने नवाबगंज तहसील के सरकारी धान खरीद केंद्र कमलापुर मेहराब खां को चेक किया था। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार किसानों से धान की खरीद का कोई अभिलेख नहीं दिखा सके थे। रिकॉर्ड चेक करने के दौरान नोडल अधिकारी को पता चला कि 31 अक्तूबर को इस सेंटर पर 560.90 मीट्रिक टन धान की 85 किसानों के नाम पर खरीद की गई थी, लेकिन खरीद का कोई साक्ष्य सेंटर इंचार्ज नहीं दिखा सके थे। इसके बाद इस प्रकरण की जांच डिप्टी आरएमओ से कराई गई। इसमें उन्होंने रिपोर्ट दी कि जिस जगह सेंटर चल रहा है कि वह उपयुक्त नहीं है। उन्हें भी धान खरीद संबंधी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। एक दिन में 85 किसानों से खरीद पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। जांच टीम ने जिन 10 किसानों के बयान लिए, उन्होंने सेंटर पर अपना धान बेचने से ही मना कर दिया। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।