{"_id":"5ddeeada8ebc3e54921f583c","slug":"fraud-bareilly-news-bly3856958190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील से फाइलें गायब होने का प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील से फाइलें गायब होने का प्रकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील से फाइलें गायब होने का मामला
आरोपी पेशकार के बयान दर्ज.. दो बिंदुओं पर मांगा जवाब
15 दिन का दिया वक्त, इसके बाद एडीएम प्रशासन को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। तहसीलदार कोर्ट से जमीनों की फाइलें गायब होने के मामले में बुधवार को जांच अधिकारी एसीएम थर्ड ने आरोपी पेशकार के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने दो बिंदुओं पर पेशकार से जवाब मांगा है, इसकेलिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। इसके बाद रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
तहसीलदार सदर कोर्ट में 14 से 21 अक्तूबर के बीच लगी विभिन्न मुकदमों की तारीखों पर सुनवाई के लिए फाइलें तलाशी गईं तो सात फाइलें गायब मिली थीं। ये सभी फाइलें करोड़ों की जमीनों के मुकदमों की थीं। 10-12 दिन गुजरने के बाद दो नवंबर को तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता ने इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया तो तीन नवंबर को छह फाइलें तहसील से करीब पांच किमी दूर करगैना पुलिस चौकी के सामने एक कबाड़ी की दुकान से मिल गईं। लेकिन, ग्राम सभा सफरी बनाम उस्माल अली रजा खान के मुकदमा की फाइल अब तक नहीं मिली है। नए डीएम नितीश कुमार के आदेश पर इस मामले की जांच हुई तो पेशकार विक्रम सिंह को पटल से हटाने के साथ एसडीएम अमरेश कुमार का तबादला कर दिया गया था। इस मामले एडीएम प्रशासन वीके सिंह की तरफ से जांच अधिकारी बनाए गए एसीएम कमलेश कुमार ने आरोपी पेशकार से दो बिंदुओं पर आख्या मांगी है कि यह फाइलें किस तरह से गायब हुई है और उसमें उसकी (पेशकार) की क्या भूमिका है। एसीएम ने बुधवार को पेशकार के बयान भी लिए गए हैं।
‘इस मामले की जांच चल रही है। पेशकार से दो बिंदुओं पर जांच मांगा गया है। इसके लिए उन्हें 15 दिन का वक्त दिया गया है। इसके आधार पर जांच रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को दे दी जाएगी।’
विज्ञापन
- कमलेश सिंह, एसीएम तृतीय