{"_id":"5dc479e88ebc3e5afa2fbede","slug":"fraud-bareilly-news-bly3831257168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में बेचते रहे थे नकली शराब, दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में बेचते रहे थे नकली शराब, दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी पुलिस ने नकली शराब बनाकर ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। दोनों के पास से भारी तादाद में ब्रांडेड शराब कंपनियों के ढक्कन, खाली बोतलें आदि मिली हैं।
बुधवार देर रात बारादरी पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, नसीम खां सूचना के आधार पर डोहरा मोड़ पहुंचे। सूचना थी कि यहां कुछ लोग अल्कोहल, स्प्रिट, यूरिया आदि केमिकल्स के जरिये नकली शराब बनाते हैं। शराब को ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भरकर बिक्री कर मोटा मुनाफा कमाते हैं। इसके बाद पुलिस ने आबकारी निरीक्षक विनय कुमार की टीम के साथ छापामारी कर चौधरी तालाब थाना किला के सुमित और सुनील राठौर को गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी जगदीश भाग निकला। मौके से पुलिस ने ब्रांडेड शराब कंपनियों के 32,375 ढक्कन, भारी तादाद में खाली बोतलें, 40 लीटर से ज्यादा स्प्रिट, पांच किलो यूरिया आदि रासायनिक पदार्थ बरामद किए। मामले में सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।