फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

अधूरे शौचालय छोड़े, बजट डकार गए प्रधान और सचिव

Fri, 25 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। विकास विभाग के बाबुओं से साठगांठ कर कई ग्राम प्रधान और सचिव शौचालय निर्माण में गोलमाल कर चुके हैं, जिसकी परतें अब खुल रही हैं। बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत कुंवरपुर बंजरिया का भी मामला सामने आया है, जहां कई शौचालय अधूरे छोड़ दिए गए हैं, जबकि उनका पूरा पैसा निकाला जा चुका है। ग्रामवासियों ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों 60 ग्राम पंचायतों में हुए शौचालयों के निर्माण में गोलमाल सामने आया था। सात ग्राम प्रधानों और सचिवों पर सीडीओ रिपोर्ट भी दर्ज करा चुके हैं। कुंवरपुर बंजरिया के लोगों ने डीएम से शिकायत कर बताया कि करीब पचास शौचालय अभी अधूरे हैं। किसी शौचालय की छत अधूरी है तो कहीं शौचालय की सीट ही नहीं रखी गई है। सामग्री भी घटिया क्वालिटी की लगवाई गई है। गांव के लोगों ने डीपीआरओ से भी शिकायत की, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने डीएम से दस रुपये के स्टांप पर शिकायत की।
विज्ञापन

यहां बता दें कि 194 लोगों के शौचालय आए थे, जिसमें कई अपात्र भी शामिल कर लिए गए, जो शौचालय बनवाए गए उसमें भी घटिया सामग्री लगवाई। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कुंवरपुर बंजरिया की शिकायत मिली है। उसकी जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधान और सचिव पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीस अधिकारियों की टीम लगाकर 60 गांवों में शौचालय निर्माण की जांच कराई थी। आठ ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed