फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

लकी ड्रा का झांसा देकर शिक्षिका से ठगे डेढ़ लाख

Fri, 25 Oct 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। लकी ड्रा में 25 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर ठगों ने शिक्षिका से 1.49 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर में रहने वाली संजू रानी कस्तूरबा स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके व्हाट्सएप पर 27 सितंबर को आए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि उनके नंबर पर का चयन ऑल इंडिया लकी ड्रा में हुआ है। इसके बदले उनको 25 लाख रुपये की लॉटरी मिलेगी। फोन करने पर राणा प्रताप नाम के शख्स ने कहा कि लकी ड्रॉ लेने के लिए 12100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी। संजू रानी ने रुपये जमा कर दिए तो उसने सिक्योरिटी के नाम पर 32 हजार रुपये और जमा कराये गए। 30 सितंबर को राणा प्रताप ने फोन कर कहा कि उनके खाते में 25 लाख ट्रांसफर किये जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले 75 हजार रुपये टैक्स देना होगा। संजू ने झांसे में आकर 75 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद फिर कॉल आई और रकम के इंश्योरेंज के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे गए। संजू रानी ने लॉटरी की रकम से इंकार करते हुए अपने पैसे वापस मांगे तो कॉल करने वाले ने कहा कि वह 20 हजार जमा करा दें। बाकी की रकम का इंतजाम कर लिया जाएगा। तीन अक्टूबर को संजू ने 20 हजार रुपये जमा कर दिये। इसके बाद भी उनसे दो लाख की मांग की गई। संजू ने लॉटरी न लेने और अपने रुपये वापस करने को कहा। इस पर उनको एक नंबर दिया गया। इस पर बात की तो बात करने वाले ने लकी ड्रा निरस्त कराने और जमा किये गये रुपये वापस करने के लिए 10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस तरह शिक्षिका से 1.49 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। संजू ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed