फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

कई करोड़ से बने गरीबों के आवासों पर कब्जा

Fri, 11 Oct 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। कई करोड़ की लागत से गरीबों के लिए बनवाए गए आवासों में अवैध कब्जे हो गए हैं। राजकीय निर्माण निगम का स्टाफ के मना करने के बावजूद ये आवास खाली नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर निगम के परियोजना प्रबंधक ने रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

गरीबों को आवास देेने के लिए आईएचएसडीपी योजना के तहत राजकीय निर्माण निगम ने शहर से सटे क्षेत्र नगरिया परीक्षित सनौआ में 120 आवासों का निर्माण कराया था। इसमें 104 आवास तैयार भी हो चुके हैं। कई आवासों में अनाधिकृत तौर से कब्जा कर लिया गया है। जबकि इन आवासों का आवंटन विधायक से कराया जाना है। यही हाल इस योजना के तहत नवाबगंज में बने 48 आवासों का भी है। यहां भी कुछ लोगों ने कई आवासों पर कब्जा कर लिया है। जबकि इस आवासों का अब तक किसी को आवंटन नहीं किया गया है। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक की तरफ से डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को इस संबंध में रिपोर्ट भेजते हुए आवासों को खाली कराने के लिए उचित कदम उठाए जाने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि इन आवासों को तैयार करने के लिए कई करोड़ रुपये सरकारी रकम खर्च हुई है। इन आवासों को आवंटन बेहद गरीब और बेघरों को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed