{"_id":"5d9e46ce8ebc3e0131499be7","slug":"fraud-bareilly-news-bly37941537","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत नहीं दी तो लेखपाल ने किया गोलमाल, मजदूर को कागजों पर बना दिया मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत नहीं दी तो लेखपाल ने किया गोलमाल, मजदूर को कागजों पर बना दिया मालामाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मेहनत कर परिवार का पेट पाल रहे एक मजदूर का 1.80 लाख रुपये का वार्षिक आय प्रमाणपत्र बना दिया गया। मजदूर की शिकायत है कि एक हजार रुपये की रिश्वत न देने पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने लेखपाल को नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
सदर तहसील के मोहनपुर उर्फ रामनगर निवासी रामलाल पुत्र स्व. लेखराज ने एसडीएम से शिकायत की थी कि उन्होंने आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसने फार्म पर अपनी वार्षिक आय 42 हजार रुपये सालाना दर्शायी थी। रामलाल का कहना है कि वह बेहद गरीब है और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चला रहा है। आरोप है कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपाल ने जांच के नाम पर एक हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगा था। न देने पर लेखपाल ने रिपोर्ट में उसकी वार्षिक आय बढ़ा चढ़ाकर 1.80 लाख रुपये दर्शा दी। पीड़ित ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। इस प्रकरण में एसडीएम ने लेखपाल पुरुषोत्तम गंगवार को नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर तहसीलदार के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।