फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

बच्चों को घटिया ड्रेस व खेल सामग्री देने की जांच कराने की मांग

Sat, 21 Sep 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ड्रेस व खेल सामग्री वितरण में घपले की शिकायत बीएसए तनुजा त्रिपाठी से की गई है। आरोप है कि प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में दी गई इस सामग्री की क्वालिटी ठीक नहीं है। प्रधानों की शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। बीएसए ने ब्लॉक प्रमुख को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बीएसए कार्यालय में पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख आदेश सिंह यादव ने तनुजा त्रिपाठी से शिकायत की कि ड्रेस वितरण और खेल सामग्री के लिए ब्लॉक के 148 प्राइमरी और 49 जूनियर हाईस्कूलों के लिए शासन से बजट भेजा गया था। जबकि विभागीय अधिकारियों ने सरकारी रकम में बंदरबांट करते हुए स्कूलों को घटिया सामग्री उपलब्ध करा दी है। ब्लॉक के प्रधानों ने मामले की कई बार शिकायतें भी की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय अफसर भी इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जबकि कई अफसरों की भाषा शैली तक ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की प्रधान मीना गुप्ता, मधुबाला, रामपुर बुजुर्ग, राशि मिश्र सहित कई लोगों की शिकायतों को भी दरकिनार कर दिया गया है। बीएसए ने ब्लॉक प्रमुख को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed