{"_id":"5d7feb408ebc3e93b9522592","slug":"fraud-bareilly-news-bly37636679","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन में घोटाला करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन में घोटाला करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में स्वच्छ भारत मिशन में शौचालयों के लिए दी गई रकम खुद हड़प लेने के मामले में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार गोयल को निलंबित कर दिया है। गांव के लोगों ने इस गोलमाल की शिकायत सीडीओ सत्येंद्र कुमार से की थी।
डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद की जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन के तहत 204 शौचालयों के निर्माण के लिए लाभार्थियों के खातों में 12-12 हजार रुपये की धनराशि इस ग्राम पंचायत की निधि-छह के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इस धनराशि से सिर्फ 187 शौचालय बनवाए गए। इनमें से किसी शौचालय में पानी की टंकी नहीं लगाई गई। 17 लाभार्थियों के शौचालय बनवाए ही नहीं गए। भौतिक सत्यापन में पीतमराम नाम के लाभार्थी का शौचालय अधूरा पाया गया। लाखों रुपये के गबन और दुुरुपयोग पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत भोजीपुरा को आरोपों की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।