{"_id":"58bf0b934f1c1b187bdc467a","slug":"fourteen-students-of-bsc-were-duplicating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के चौदह छात्र नकल करते धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी के चौदह छात्र नकल करते धरे गए
बरेली।
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fourteen students of BSc were duplicating
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में मंगलवार को बीएससी केमिस्ट्री की परीक्षा में चौदह छात्र नकल करते पकड़े गए। विश्वविद्यालय के सचल दल ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर इन्हें पकड़ा। इनके पास से पर्चियां भी बरामद हुईं। सचल ने इन पर यूएफएम के तहत कार्रवाई की।
आरएसएम भोगर मुरादाबाद में बीएससी केमिस्ट्री में पांच छात्र अलग-अलग कक्षों में नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। इनके पास प्रिंटेड पर्चियां थीं। खुसरो डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के तीन छात्र केमिस्ट्री के पेपर में नकल सामग्री के साथ दबोचे गए। जीएसएम कॉलेज मुरादाबाद में भी बीएससी के दो छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। सरदारी बेगम महाविद्यालय, हसनपुर, अमरोहा में बीएससी प्रथम वर्ष के दो और आदर्श महाविद्यालय नवाबगंज में बीएससी प्रथम वर्ष का एक व लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बरेली में एक छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया।
परीक्षा केंद्र के बाहर मिली नकल सामग्री
कुंवर सिंह कॉलेज, सिनउआ, शाहजहांपुर में सचल दल को कॉलेज परिसर के बाहर काफी मात्रा में नकल सामग्री बरामद हुई। हालांकि, परिसर के अंदर नकल सामग्री बरामद नहीं हुई। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई कि फिर यही स्थिति मिली तो केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में दो नकलची पकड़े
बरेली कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने छापामारी कर बीएससी के दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। दोनों छात्र पर्चियों से नकल कर रहे थे। वहीं, गेट पर तलाशी के दौरान छात्रों में गुस्सा रहा कि कुछ छात्रों को तलाशी के बगैर ही आने दिया गया।
ड्यूटी को लेकर गुस्सा
बरेली कॉलेज में सर्चिंग टीम में ड्यूटी को लेकर गुस्सा है। सर्चिंग टीम के सदस्यों का कहना है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने पश्चिमी गेट पर तैनात किया है। पश्चिमी गेट पर सभी छात्रों की तलाशी होने के बाद ही उन्हें पूर्वी गेट पर भेज दिया जाता है। सोमवार को दो दबंग छात्रों के वाहन अंदर आने से कैंपस में काफी हंगामा हो गया था। मंगलवार को दोनों गेट बंद रखे गए।
शिक्षकों को नहीं मिला ड्यूटी का पूरा पैसा
बरेली कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को बैठककर ड्यूटी का पूरा भुगतान न मिलने पर विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब पंद्रह शिक्षक हैं, जिनको परीक्षा ड्यूटी का पूरा भुगतान नहीं मिला है। इस बाबत प्राचार्य से शिकायत की जाएगी।
नैक मूल्यांकन में गए प्राचार्य
बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव इस वक्त नैक मूल्यांकन पर गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लिखित में इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को नहीं दी। उप प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा को फोन कर सिर्फ बताया। दूसरी तरफ शिक्षकों का कहना है कि मुख्य परीक्षाओं के दौरान प्राचार्य का इस तरह से बाहर चले जाना व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. आरपी यादव का कहना है कि अवकाश लेने के बाद ही प्राचार्य को नैक मूल्यांकन में जाना चाहिए था।