फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four youths drowned in Ramganga on Ganga Dussehra in Bareilly

रामगंगा में छह श्रद्धालु डूबे: दो चचेरे भाइयों समेत पांच की मौत, ज्येष्ठ दशहरा पर अलग-अलग घाटों पर हुई घटना

Tue, 30 May 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 02:58 PM IST
सार

बरेली में गंगा दशहरा पर रामगंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर पांच श्रद्धालुओं डूब गए। पांचों की मौत हो गई। गोताखोरों ने इनके शव निकाले। मरने वालों में तीन नाबालिग हैं।

विज्ञापन
Four youths drowned in Ramganga on Ganga Dussehra in Bareilly
रामगंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ज्येष्ठ दशहरा पर रामगंगा नदी के दो घाटों पर स्नान करते छह श्रद्धालु डूब गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई। एक किशोर को समय रहते बचा लिया गया। तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि दो मृतकों के परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा के मुड़किया घाट पर स्नान के दौरान चार किशोर गहरे पानी में बह गए। गौसगंज गांव निवासी सुमित को बचा लिया गया। गौसगंज के ही अनुज और उसके चचेरे भाई अरविंद की मौत हो गई। कीरतपुर निवासी आदर्श उर्फ छोटू भी इनके साथ रामगंगा में बह गया। उसे निकाला तो उसकी सांसें चल रही थीं। 
विज्ञापन


चौकी में युवक की पिटाई: यूपी पुलिस पर अखिलेश का तंज- अच्छा हुआ दरोगा के हाथ में बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। छोटू की उम्र दस साल और बाकी तीनों की 14 से 15 साल के बीच है। हादसे के बाद आंवला तहसील प्रशासन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छोटू के परिजन उसका शव साथ ले गए। बाकी दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सिरौली में दो युवकों की मौत 

इधर, सिरौली के कैलाश गिरि मढ़ी के पास रामगंगा घाट पर नहाते वक्त गुरुगांव निवासी 22 वर्षीय हरेंद्र यादव और 21 साल के आकाश भी गहरे पानी में चले गए। दस मिनट के अंदर दोनों को गोताखोरों ने निकाल लिया। हरेंद्र की मौत हो चुकी थी जबकि आकाश की सांसें चल रही थीं। परिवार के लोग उसे अलीगंज के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।

वहीं, शहर के पास रामगंगा घाट पर तीन बच्चों को सुभाषनगर पुलिस और गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने दोनों घटनास्थल पर जाकर दुख जताया। डीएम और एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना कर परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed