फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four trains will be extended from tomorrow average speed will be increased to 65

Railway News: एक जनवरी से चार गाड़ियों को विस्तार, 65 ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाई जाएगी

Wed, 31 Dec 2025 03:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
Four trains will be extended from tomorrow average speed will be increased to 65
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रेलवे की नई समय सारिणी एक जनवरी से लागू हो जाएगी। नई समय सारिणी में चार पैसेंजर गाड़ियों को विस्तार दिया गया है। बरेली होकर गुजरने वाली 26504-03 गोमती नगर-सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत और 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस की समय सारिणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है। 62 गाड़ियों की औसत स्पीड को 20 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 15092-15091 टनकपुर-दौराई, 15135-36 छपरा-अमृतसर छपरा एक्सप्रेस की गति को भी बढ़ाया गया है। 5530-08 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर को रामनगर और 55320-19 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर को बरेली जंक्शन तक विस्तार दिया गया है। सवारी गाड़ी का 01 जनवरी, 2026 से बरेली तक मार्ग विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
इसके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को सिसवा बाज़ार, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को दुरौंधा, 12211-12 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को बस्ती 15909-10 अवध- को मैरवा, 04651/04652 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी को बकुल्हा, सहतवार, बलिया, फेफना और 15705/15706 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस को एक जनवरी से बढ़नी स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को 27 फरवरी तक दिया विस्तार
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 27 फरवरी तक विस्तार दिया है। इस गाड़ी का पहले 31 दिसंबर तक संचालन प्रस्तावित था। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। 

05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी टनकपुर से तड़के 4:10 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए शाम 5:42 बजे भोजीपुरा, 6.03 बजे इज्जतनगर, 6:22 बजे बरेली सिटी, 6:37 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस, मथुरा होते हुए दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से शाम 3:30 बजे चलने के बाद रात 8:35 बजे बरेली जंक्शन, 8:55 बजे बरेली सिटी, 9:16 बजे इज्जतनगर, 9:33 बजे भोजीपुरा आएगी और रात 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed