{"_id":"5a73275e4f1c1b7f268b7ae0","slug":"four-station-to-be-revamped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के चार स्टेशनों पर होगी धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के चार स्टेशनों पर होगी धन वर्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
bareilly station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद मंडल के चार रेलवे स्टेशनों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली की धन वर्षा होगी। मंडल के चार स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। यहां स्वचालित सीढ़ियां, वाईफाई सुविधा, ठंडा व गर्म और शुद्घ पानी के अलावा यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे।
गुरुवार को जारी किए गए आम बजट में घोषणा की गई है कि जिन स्टेशनों पर प्रतिदिन 25 हजार यात्री आते और जाते हैं। उन स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। यात्रियों की बेसिक सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के 154 रेलवे स्टेशनों में से चार स्टेशन ऐसे हैं। जहां प्रतिदिन 25 हजार या उन से अधिक यात्री आते या जाते हैं। देहरादून, हरिद्वार, बरेली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन इस सूची में शामिल हैं। इन स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा, बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा चौकस की जाएगी। जबकि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्वाचलित सीढ़ियां के अलावा लिफ्ट लगाई जाएंगीं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।