{"_id":"6608fe739ae58230400f7839","slug":"four-smugglers-including-gang-leader-azam-arrested-with-25-kg-ganja-in-bareilly-2024-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 25 किलो गांजे के साथ सरगना आजम समेत चार तस्कर गिरफ्तार, हिंदू नाम से ढाबा खोल करते थे नशे का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 25 किलो गांजे के साथ सरगना आजम समेत चार तस्कर गिरफ्तार, हिंदू नाम से ढाबा खोल करते थे नशे का धंधा
Sun, 31 Mar 2024 11:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
बरेली के स्थानीय तस्कर झारखंड से केमिकल युक्त गांजा लेकर लाए। सूचना पर एसटीएफ और इज्जतनगर पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों से पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
थाने में खड़े चारों तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसटीएफ और इज्जतनगर थाना पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ चार स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा कि पकड़े गए तस्कर केमिकल युक्त इस गांजे को झारखंड के नामी तस्कर नरेश पंडित से लाए हैं, इसे रिठौरा में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
एसटीएफ बरेली टीम ने शनिवार को झारखंड से बरेली समेत आसपास के जिलों में गांजा सप्लाई करने वाले तस्कर गिरोह का खुलासा किया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के उदयपुर बन्नूजान निवासी आजम, सैदपुर निवासी तासीम व राशिद व इज्जतनगर में नगरिया परीक्षित निवासी वकील अहमद को विलयधाम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों के पास से 25 किलो गांजा, चार मोबाइल फोन और 2100 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
आजम है गिरोह का सरगना
एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर व उनकी टीम ने पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ की। पता लगा कि गिरोह का सरगना आजम है। यह गिरोह बरेली के आसपास के जिलों में भी काम करता है। वह झारखंड के गोमुहा निवासी नरेश पंडित से केमिकल युक्त गांजा लेकर आते हैं और रिठौरा निवासी सुनील को सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
झारखंड से केमिकल युक्त गांजा लाकर यहां दस गुना कीमत पर बेचा जाता है। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पॉश कॉलोनियों में घर लेकर रहते हैं और महंगी कारें रखते हैं। महंगे कपड़े, जूते पहनना व गर्लफ्रेंड रखना इनका शौक है।
हिंदू नाम से ढाबे खोलकर बेचते हैं गांजा
आजम ने बताया कि वह लोग हिंदू नाम से या किसी को पार्टनर बनाकर हाईवे पर ढाबे खोलते हैं। वहां से गांजा की सप्लाई ट्रक ड्राइवरों के जरिये कराते हैं। इनका दोस्त शराफत पिछले दिनों पकड़ा गया था जो नैनीताल हाईवे पर शंकर ढाबा चलाकर गांजे का धंधा कर रहा था।
आजम ने बताया कि वह लोग हिंदू नाम से या किसी को पार्टनर बनाकर हाईवे पर ढाबे खोलते हैं। वहां से गांजा की सप्लाई ट्रक ड्राइवरों के जरिये कराते हैं। इनका दोस्त शराफत पिछले दिनों पकड़ा गया था जो नैनीताल हाईवे पर शंकर ढाबा चलाकर गांजे का धंधा कर रहा था।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ ने गांजा समेत तस्करों को पकड़ा है। इनसे काफी इनपुट मिला है जिसके आधार पर और भी कार्रवाई की जा सकती है। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।