फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four smugglers arrested in Amla, one and a half kg of opium recovered

आंवला में चार तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम बरामद

Fri, 09 Oct 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested in Amla, one and a half kg of opium recovered
पुलिस की हिरासत में अफीम तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

झारखंड से खरीदकर लाने के बाद पंजाब बेचने जा रहे थे अफीम

विज्ञापन
आंवला। पड़ोसी जनपद बदायूं की सीमा पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है।

बुधवार शाम दरोगा सलीम खान बिसौली-आंवला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पंजाब के अस्थायी नंबर की महिंद्रा पिकअप गाड़ी बिसौली की ओर से आती दिखाई दी। रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी रुकवा ली और उसमें सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। तलाशी में गाड़ी से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी अरुण कुमार के अलावा कासगंज जनपद के गांव नोरिया निवासी आकाश, सोनू, और हरि सिंह हैं। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि वे झारखंड से अफीम खरीद कर उसे पंजाब में बिक्री करने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed