{"_id":"e70a8ba00c7cf193c8b20c82b7f5e1e9","slug":"four-seas-chinese-mills-a-ban-on-sale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मिलों की चीनी सीज, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिलों की चीनी सीज, बिक्री पर रोक
बरेली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के गन्ने का करीब एक अरब रुपये का भुगतान न करने वाली बरेली क्षेत्र की चार चीनी मिलों की चीनी सीज कर दी गई है। उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा ने इन मिलों के प्रबंधन को नोटिस जारी कर कहा है कि वे तीन दिन के अंदर किसानों का भुगतान कर दें, वरना वसूली के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी। मूल्य घोषित होने के बावजूद गन्ने का भुगतान न होने की स्थिति में पांच लाख किसानों को एक रुपए का भी भुगतान नहीं हुआ है। यह रिपोर्ट शासन को मिली तो गन्ना आयुक्त न सख्त कार्रवाई के आदेश कर दिए।
नवंबर से लेकर 22 जनवरी तक पौने तीन महीने हो गए। अभी तक यहां के पांच लाख किसान गन्ना देकर भुगतान के लिए भटक रहे हैं। इन किसानों के दर्द का हवाला देते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष जगत सिंह ने डीएम को चेतावनी जारी की है कि वह भुगतान कराएं, वरना कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
शासन प्रशासन के सख्त आदेश के बावजूद बहेड़ी की केसर चीनी मिल ने 31 लाख क्विंटल गन्ना खरीद लिया लेकिन एक पैसे का भुगतान नहीं किया है। इस चीनी मिल ने तो किसानों का पिछले साल का भी 78 हजार किसानों का 56 करोड़ रुपयों का भुगतान नहीं किया है। इसी तरह बदायूं चीनी मिल ने 3.23 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। बिसौली ने 15.37 तथा साथा चीनी मिल ने 3.95 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। इन चीनी मिलों को 15 जनवरी तक एक अरब छह लाख रुपये का भुगतान करना था लेकिन ऐसा नहीं किया है।
विज्ञापन
‘जिन मिलों ने भुगतान नहीं किया है उनकी चीनी सीज कर दी गई है। भविष्य में यह मिले चीनी तभी बेची जा सकेंगी, जब किसानों के गन्ने का भुगतान कर देंगी। साथ ही इन मिलों को किसानों के गन्ने का भुगतान कराने के लिए नोटिस भेज गए हैं।’ दिनेश्वर मिश्रा उपायुक्त गन्ना