फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four robbers of interstate gang caught by police in bareilly

Bareilly News: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार, बहेड़ी में किराना व्यापारी से की थी लूटपाट

Thu, 01 Aug 2024 06:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 06:34 AM IST
सार

बरेली के बहेड़ी इलाके में 29 जुलाई की रात किराना व्यापारी से पांच बदमाशों ने लूटपाट की थी। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने लूट के मामले में खुलासा किया। बदमाशों ने कर्ज चुकाने के लिए लूटपाट की थी। 

विज्ञापन
Four robbers of interstate gang caught by police in bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी उत्तरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी इलाके में आमडंडा टोल प्लाजा पर मंगलवार रात किराना व्यापारी से लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 44,554 रुपये, पांच मोबाइल व तीन बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रितेश किराना व्यापारी हैं। वह अपनी दुकान को बंदकर घर आ रहे थे। तभी आमडंडा टोल प्लाजा के पास रितेश से पांच बदमाशों ने नकदी व स्कूटी लूट ली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में सर्विलांस की मदद ली तो घटना का आसानी से खुलासा हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया है। 
विज्ञापन


बहेड़ी पुलिस ने किराना व्यापारी के साथ लूट के मामले में शिवम, चंदन, सजल सक्सेना निवासी बहेड़ी, राहुल कुमार, रोहित निवासी किच्छा जनपद उधम सिंह को गिरफ्तार किया है। चंदन हत्या के मामले में पंजाब की एक जेल में सजा काट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के इलाज का कर्ज चुकाने को की थी लूटपाट
जब बहेड़ी पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि शिवम नाम के आरोपी ने पिता की बीमारी के लिए किसी से 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज समय से वापस नहीं करने के चलते कर्ज देने वाला व्यक्ति उस पर दबाव बना रहा था। परेशान होकर उसने यह बात अपने साथियों को बताई। इसके बाद ही किराना व्यापारी के साथ लूट की घटना की योजना बनाई। 

चोरी की बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार
गांव रूड़की को जाने वाले रास्ते पर सरकारी जीटीआई कॉलेज के निकट चोरी की दो बाइकों पर सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि इनमें से एक बाइक डेढ़ साल पहले दिल्ली की मधु विहार कॉलोनी तथा दूसरी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी की गई थी। 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लियाकत पुत्र मकसूद निवासी कस्बा बाजपुर ऊधम सिंह नगर और हर देव निवासी गांव मानपुर थाना शीशगढ़ बताए। मामले में यहां के गांव बांसबोझ के रहने वाले नरेंद्र पुत्र बाबूराम का नाम भी प्रकाश में आया है। बाइक चोरी कर उसने हर देव को सौंप दी थी। वाहनों को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस नरेंद्र की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed